फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Big scam in Chief Minister Housing Scheme: sukhvinder Sukhu

मुख्यमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला: सुक्खू

Wed, 11 Dec 2019 07:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Dec 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Big scam in Chief Minister Housing Scheme: sukhvinder Sukhu
- फोटो : अमर उजाला

नादौन के कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री आवास योजना में बहुत बड़ा घोटाला है। इस योजना के तहत मनमर्जी से मकान आवंटित किए जा रहे हैं। इस बारे में डीसी से बात की जाती है तो वह कहते हैं कि इनका नंबर लगाना है, क्योंकि ऊपर से दबाव है। इसलिए सूची को बढ़ाया जाए। सुक्खू ने यह बात अपने एक अनुपूरक प्रश्न में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर के आवास योजना पर लगाए गए एक सवाल पर अनुपूरक प्रश्न किया। नरेंद्र ठाकुर ने अपने क्षेत्र में इस योजना के तहत लाभान्वित किए गए परिवारों का ब्योरा मांगा, जिसे सदन के पटल पर रखा गया। इसी बारे में अपने अनुपूरक सवाल में सुक्खू ने कहा कि उनके अपने नादौन क्षेत्र में भी इस मामले में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने इस बारे में जांच की मांग की। कांगड़ा के कांग्रेस विधायक पवन काजल ने भी कहा कि इस योजना के तहत किसी क्षेत्र में 50 तो किसी में 200 या 250 मकान आवंटित किए गए।  

विज्ञापन

मंत्री बोले- दो साल से कोई गड़बड़ी नहीं, पहले हुई होगी तो जांच करेंगे

Big scam in Chief Minister Housing Scheme: sukhvinder Sukhu

ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इस बारे में प्रस्ताव ग्राम सभा बनाकर भेजती है। इस बारे में दो साल से कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है। अगर इससे पहले हुई हो तो उसकी जांच कराएंगे। 

ग्राम सभा के प्रस्ताव हो रहे नजरअंदाज : मुकेश 
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस संबंध में तीन अधिकारियों की कमेटी बना दी गई है। यह ग्राम सभा के प्रस्तावों को नजरअंदाज करती है, यह पंचायती राज कानून की अवहेलना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed