फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Big news for army: Manali-Leh road will be restored in a week

सेना के लिए बड़ी खबर: एक सप्ताह में बहाल हो जाएगा मनाली-लेह मार्ग

Wed, 13 May 2020 09:55 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 May 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
Big news for army: Manali-Leh road will be restored in a week
मनाली-लेह मार्ग - फोटो : अमर उजाला

सामरिक महत्व वाला करीब 1100 किलोमीटर लंबा मनाली-लेह मार्ग जल्द यातायात के लिए बहाल होने जा रहा है। इसके लिए करीब एक हफ्ते का समय लग सकता है। इस वर्ष कोविड-19 के चलते सैलानियों की आवाजाही नहीं हो रही है। लेकिन हालात सामान्य होने पर पर्यटक इस मार्ग के सुहाने सफर का आनंद उठा पाएंगे।  बीआरओ कड़ी मशक्कत के बाद मनाली-लेह मार्ग की बहाली के नजदीक पहुंच गया है। बीआरओ की लेह स्थित हिमांक परियोजना ने सरचू तक सड़क को पहले ही बहाल कर दिया है। मनाली स्थित दीपक परियोजना के जवान दोनों तरफ से बारालाचा दर्रे से बर्फ हटाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


मार्ग के खुलने से सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। मनाली पहुंचते ही सैलानी सबसे पहले 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे का दीदार कर सकेंगे। यहां से 16000 फीट ऊंचे बारालाचा दर्रे का दीदार हो सकेगा। इसके अलावा 16500 फीट ऊंचा लाचुंगला दर्रे को पार करते हुए लेह की वादियों में प्रवेश करने के बाद दुनिया के खूबसूरत साढ़े 17 हजार फीट तांगलांगला दर्रे को देख पाएंगे। बीआरओ के कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि इस बार उन्होंने बारालाचा दर्रे पर दोनों ओर से चढ़ाई की है। उन्होंने कहा कि मौसम ने साथ दिया तो एक सप्ताह के भीतर बहाल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed