फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   big drug racket being run from home in Nahan busted, father, son and grandson arrested

Sirmaur News: नशे की बड़ी खेप के साथ बाप-बेटा, पोता गिरफ्तार, 24.40 लाख की नकदी बरामद

Tue, 16 Jul 2024 10:24 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Jul 2024 10:24 AM IST
सार

 सिरमौर पुलिस ने जिला मुख्यालय नाहन में नशे के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया है। नशा तस्करी के आरोप में बाप, बेटे व पोते को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
big drug racket being run from home in Nahan busted, father, son and grandson arrested
नशा तस्करी के आरोप में बाप, बेटा और पोता गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में सिरमौर पुलिस ने जिला मुख्यालय नाहन में नशे के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए सोमवार को बाप, बेटे और पोते को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घर पर दी गई दबिश के दौरान भारी मात्रा में नशे की खेप और 24.40 लाख रुपये की नकदी बरामद की। सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपी मंगलवार को कोर्ट में पेश किए जाएंगे। आरोपियों की संपत्तियों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


तीन पीढि़यों के आरोपियों को एक साथ गिरफ्तार किए जाने का जिले में ऐसा पहला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कुछ समय से पुलिस रडार पर थे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर की एक बस्ती में एक घर में दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके पर 336 नशे के कैप्सूल, 159.80 ग्राम चरस, 38.10 ग्राम अफीम और 23.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

 इसके अलावा 24,40,000 रुपये की नकदी भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों पिता प्रेम चंद (71), उसका बेटा सागर (44) और पोता संग्राम उर्फ अंशुल (21) सभी निवासी रेडक्रॉस रोड वाल्मीकि बस्ती के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ने बताया कि मौके पर मिली नशे की खेप और नकदी इशारा करती है कि आरोपियों ने यह पैसा व संपत्ति नशे के कारोबार से अर्जित की है। आरोपियों ने आलीशान घर बनाया है। बता दें कि इससे पहले भी उक्त मोहल्ला में अप्रैल में 110 ग्राम चिट्टा व कैश के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था।

पुलिस मामले में पड़ताल करेगी और आरोपियों के संपर्क भी खंगालेगी कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से लेकर आते थे व इसे कहां-कहां बेचा जा रहा था। आरोपियों की संपत्ति को लेकर भी अलग से जांच होगी। - योगेश रोल्टा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरमौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed