फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Big disclosure, 3,000 more degrees of Manav Bharti University turned out to be fake

Fake Degree Case: बड़ा खुलासा, मानव भारती विश्वविद्यालय की 3,000 और डिग्रियां निकलीं फर्जी

Tue, 17 Jan 2023 10:38 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Jan 2023 10:38 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशानुसार गठित कमेटी जिन 5,500 डिग्रियों की जांच कर रही थी, उनमें से 3,000 डिग्रियां मापदंडों पर खरा नहीं उतरी हैं। ऐसे में इन डिग्रियों को भी फर्जी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Big disclosure, 3,000 more degrees of Manav Bharti University turned out to be fake
फर्जी डिग्री मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानव भारती विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री मामले में एक और खुलासा हुआ है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशानुसार गठित कमेटी जिन 5,500 डिग्रियों की जांच कर रही थी, उनमें से 3,000 डिग्रियां मापदंडों पर खरा नहीं उतरी हैं। ऐसे में इन डिग्रियों को भी फर्जी बताया जा रहा है। फर्जी डिग्री मामले में आरोपी राजकुमार राणा की पत्नी और बेटी को ऑस्ट्रेलिया से लाने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। आरोपी राजस्थान के सरोही में भी माधव विश्वविद्यालय चला रहा है। वहां की पुलिस को भी हिमाचल में फर्जी डिग्री से संबंधित पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन


अब मामले की जांच कर रही एसआईटी और अभियोजन विभाग हाईकोर्ट को पत्र लिखकर मामले की लगातार सुनवाई करने का आग्रह करेंगे। मानव भारती की 2,500 डिग्रियां सही पाई गई हैं। इन विद्यार्थियों को एसआईटी ने एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लेने को कह दिया है। सूत्र बताते हैं कि मानव भारती को जिस कोर्स की 50 सीटें दी गई थीं, वहां 75 छात्रों को प्रवेश दिया गया। कई कोर्स ऐसे भी कराए गए, जिनकी अनुमति ही नहीं थी। इन कोर्स की सूचना विनियामक आयोग को भी नहीं दी गई। इनकी ग्रीन शीट रजिस्टर में भी एंट्री नहीं हुई है। 
विज्ञापन


पहले 43,000 डिग्रियां पाई गई थीं फर्जी
मानव भारती विश्वविद्यालय की 43,000 डिग्रियां पुलिस जांच में पहले ही फ र्जी पाई जा चुकी हैं। पुलिस एसआईटी के अनुसार फ र्जी तरीके से करवाए गए इन कोर्सों की हजारों फ र्जी डिग्रियां देशभर में बेचकर करोड़ों रुपये कमाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में पेश होगी फाइनल चार्जशीट
मानव भारती फर्जी डिग्री मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से फरवरी में फ ाइनल चार्जशीट पेश की जाएगी। अभियोजन विभाग ने चार्जशीट में कुछ तथ्यों पर आपत्ति जताई थी। अब फाइनल चार्जशीट में और तथ्य डाले जा रहे हैं।   

ये हैं कमेटी के मापदंड
- विवि को संबंधित कोर्स की सीटें भरने की अनुमति
- प्रति वर्ष कोर्स की कितनी सीटें भरने की मंजूरी
- जिन छात्रों को प्रवेश दिया गया, उनकी सूचना विनियामक आयोग को दी या नहीं
- हर वर्ष छपने वाले गजट और ग्रीन शीट रजिस्टर में छात्रों की एंट्री है या नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed