फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bhupesh baghel chaired meeting with himachal congress leaders in new delhi

Bhupesh Baghel: भाजपा के खिलाफ आक्रामक तरीके से प्रचार करेगी कांग्रेस, पुरानी पेंशन बहाली होगा प्रमुख मुद्दा

Sun, 24 Jul 2022 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Jul 2022 07:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल 7 और 8 अगस्त को शिमला दौरे पर आएंगे।

विज्ञापन
bhupesh baghel chaired meeting with himachal congress leaders in new delhi
बैठक लेते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस आक्रामक तरीके से प्रचार करेगी। यह रणनीति नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ मंथन के बाद तैयार की गई। प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में हुई। इसमें निर्णय किया गया कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तर्ज पर हिमाचल में भी पुरानी पेंशन बहाली को प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल 7 और 8 अगस्त को शिमला दौरे पर आएंगे। दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में सुबह 11.30 बजे शुरू हुई बैठक शाम को 4.30 बजे तक चली। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


फैसला लिया गया कि कांग्रेस प्रदेश में हुए भर्ती घोटालों को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे भी जनता के बीच ले जाने पर सहमति बनी। इसके अलावा बागवानों-किसानों, युवाओं और महिला वर्ग से जुड़े मुद्दे भी कांग्रेस हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कांग्रेस नेता सचिन पायलट, पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त, तजेंद्र पाल बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा, विनय कुमार, पवन काजल, गोकुल बुटेल और अमित पाल सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।


26 जुलाई को शांतिपूर्ण 'सत्याग्रह' करेगी कांग्रेस
इस बीच खबर है कि कांग्रेस पार्टी ने सभी राज्य इकाइयों से 26 जुलाई को शांतिपूर्ण 'सत्याग्रह' आयोजित करने को कहा है, जब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ED के सामने पेश होंगी। सभी सांसदों, AICC महासचिव और CWC सदस्यों को दिल्ली में होने वाले सत्याग्रह में भाग लेने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed