{"_id":"5e1efa888ebc3e4b17266032","slug":"bhuntar-chandigarh-air-service-stopped-till-january-26-this-is-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा 26 जनवरी तक बंद, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा 26 जनवरी तक बंद, ये है वजह
Thu, 16 Jan 2020 10:40 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर-चंडीगढ़ हवाई उड़ानों को बंद कर दिया गया है। तीन से 26 जनवरी तक सुरक्षा कारणों (धुंध) के चलते सेवा अस्थायी तौर पर बंद की गई है। 27 जनवरी से उड़ानें फिर शुरू होंगी। दिल्ली से भुंतर के लिए हवाई सेवा नियमित रूप से चल रही है। नए साल में जनवरी महीने में लगातार मौसम खराब रहने से कुछ दिन उड़ानों पर असर जरूर पड़ा, लेकिन 14 जनवरी से उड़ानें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
हालांकि, कभी मौसम खराब होने से उड़ानों में कुछ देरी हो रही है, जिससे सवारियों को कड़ाके की ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा के विमानपत्तन निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भुंतर-चंडीगढ़ उड़ान को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से 26 जनवरी तक बंद किया गया है। भुंतर और दिल्ली के बीच सेवा सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर अखिलेश कुमार ने कहा कि खराब मौसम का अलर्ट रहने से जनवरी के पहले सप्ताह में हुई भारी बर्फबारी-बारिश तथा 12 और 13 जनवरी को उड़ानें नहीं हो पाई थीं। चंडीगढ़ में धुंध रहने से एयर इंडिया ने भुंतर-चंडीगढ़ की उड़ान नहीं हो रही है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू-मनाली में हो रही बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। केंद्र और राज्य सरकार को चाहिए कि भुंतर हवाई अड्डे के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे सैलानियों को घाटी में आने-जाने में सुविधा हो सके।
विज्ञापन