{"_id":"63c153a0d8a39f23d24cd4f3","slug":"bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-s-bharat-jodo-yatra-will-reach-himachal-indora-on-january-18-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: 18 जनवरी को हिमाचल के इंदौरा पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: 18 जनवरी को हिमाचल के इंदौरा पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
Fri, 13 Jan 2023 06:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Jan 2023 06:24 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि पहले तय कार्यक्रम के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को इंदौरा से पठानकोट को रवाना होनी थी। अब यह यात्रा 18 जनवरी को इंदौरा से पठानकोट होते हुए जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के इंदौरा में प्रवेश करेगी। पहले यात्रा का कार्यक्रम 19 जनवरी तय किया गया था। अब इसमें बदलाव हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को कांगड़ा जिला के इंदौरा पहुंचेगी। यहां से पठानकोट के लिए रवाना होगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि पहले तय कार्यक्रम के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को इंदौरा से पठानकोट को रवाना होनी थी।
विज्ञापन
अब यह यात्रा 18 जनवरी को इंदौरा से पठानकोट होते हुए जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया है कि इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन