फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bhagya Guleria will represent the state in three national competitions

धर्मशाला: तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी भाग्या गुलेरिया

Tue, 22 Nov 2022 11:37 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Nov 2022 11:37 AM IST
सार

भाग्या गुलेरिया के पिता नरेश पाल गुलेरिया वर्तमान में धर्मशाला स्थित जिला युवा सेवाएं और खेल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वह पूर्व में हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच रहे हैं।

विज्ञापन
Bhagya Guleria will represent the state in three national competitions
भाग्या गुलेरिया - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला की रहने वाली भाग्या गुलेरिया एक नहीं बल्कि तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। भाग्या गुलेरिया नगरोटा बगवां में 16 से 19 नवंबर को 54वीं अंतर जिला और ओपन स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्टेट चैंपियन बनीं। इससे पूर्व चंबा में स्टेट रैंकिंग प्रतियोगिता भी चैंपियन बनीं। इसके अलावा अंडर-19 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग्या गुलेरिया रनरअप रहीं। वहीं स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में भाग्या गुलेरिया फाइनल मुकाबले में हारने के बाद रनरअप रही हैं।

विज्ञापन


बेहतर प्रदर्शन के चलते ओपन नेशनल सीनियर, अंडर-19 और स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में भाग्या गुलेरिया का चयन हुआ है। वर्तमान में भाग्या गुलेरिया नगरोटा बगवां के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में खेलो इंडिया आवासीय अकादमी में अभ्यास कर रही हैं। भाग्या के पिता जिला खेल अधिकारी नरेश पाल गुलेरिया ने कहा कि बेटी की मेहनत ही उसकी कामयाबी है। बेटी के इस उपलब्धि के पीछे उसके कोच की पूरी मेहनत दिखती है। जिसकी बदौलत भाग्या एक ही नहीं बल्कि तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। 
विज्ञापन


माता-पिता रहे हैं हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी
भाग्या गुलेरिया के पिता नरेश पाल गुलेरिया वर्तमान में धर्मशाला स्थित जिला युवा सेवाएं और खेल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वह पूर्व में हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच रहे हैं। जबकि उनकी माता प्रेम लता भी हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed