फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bhagwan narsingh second Jaleb in kullu dussehra 2021

कुल्लू दशहरा: बारिश के बीच निकली भगवान नरसिंह की जलेब

Sun, 17 Oct 2021 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Oct 2021 06:01 PM IST
सार

जलेब में भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में भी सवार हुए। जलेब में सैंज घाटी के देवताओं ने शामिल होकर इसकी शोभा बढ़ाई।

विज्ञापन
bhagwan narsingh second Jaleb in kullu dussehra 2021
भगवान नरसिंह की जलेब। - फोटो : संवाद

विस्तार

दशहरा उत्सव में कुष्टू काहिका की विधि पूरी होते ही बारिश शुरू हो गई। दशहरा में तीसरे दिन बारिश के बीच भगवान नरसिंह की दूसरी जलेब निकली। वाद्ययंत्रों की थाप पर निकली जलेब को देखने के लिए लोगों का बारिश के बीच भी उत्साह कम नहीं हुआ। राजा की चानणी से निकली जलेब के माध्यम से नरसिंह भगवान ने ढालपुर में रक्षा सूत्र बांधा।

विज्ञापन


जलेब में भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में भी सवार हुए। जलेब में सैंज घाटी के देवताओं ने शामिल होकर इसकी शोभा बढ़ाई। राजा की चानणी के पास देवलुओं ने कुल्लवी नाटी डाली। इससे पहले राजा की चानणी के पास सैंज में रैला के देवता लक्ष्मी नारायण, माता आशापुरी, देवता मनु ऋषि और भूपन के रिंगू नाग ने एक-दूसरे से भव्य देवमिलन किया। करीब सवा चार बजे राजा की चानणी से ढोल-नगाड़ों के साथ जलेब निकली।
विज्ञापन


जलेब में सबसे आगे नरसिंह भगवान की घोड़ी चली। तलवार और ढाल को पकड़कर भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में सवार हुए। पालकी के दोनों ओर देवता चले। राजा की चानणी से अस्पताल रोड, पुराना स्टेट बैंक पार्क, कलाकेंद्र के पीछे ढालपुर चौक होकर राजा की चानणी के पास जलेब का सिलसिला थम गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिस भी रास्ते से जलेब निकली, अस्थायी शिविरों में बैठे सभी देवी-देवताओं ने शेष फूल भी दिए। जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव नारायण चौहान ने कहा कि दशहरा उत्सव में जलेब आकर्षण का केंद्र रहती है। प्रतिदिन निकलने वाली नरसिंह भगवान की इस जलेब में हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों के देवता शामिल हो रहे हैं। देवी-देवताओं की उपस्थिति से ढालपुर मैदान देवलोक में बदल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed