फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bdo Block Development Officer arrested red handed while taking bribe of 10 thousand rupees, Vigilance took act

Himachal: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा परागपुर का खंड विकास अधिकारी, विजिलेंस ने की कार्रवाई

Mon, 17 Feb 2025 08:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, परागपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, परागपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Feb 2025 08:08 PM IST
सार

राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने  कांगड़ा जिले के खंड विकास अधिकारी(बीडीओ) परागपुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। 

विज्ञापन
bdo Block Development Officer arrested red handed while taking bribe of 10 thousand rupees, Vigilance took act
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धर्मशाला की टीम ने बीडीओ परागपुर वीरेंद्र कौशल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने विकास खंड परागपुर के अंतर्गत कड़ोआ पंचायत प्रधान की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। आरोप है कि बीडीओ ने पंचायत प्रधान से डीसी कार्यालय की ओर से मंजूर राशि को जारी करने की एवज में 10 हजार रुपये की घूस की मांग की थी। कड़ोआ की प्रधान रीना देवी ने विजिलेंस थाना धर्मशाला में बीडीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया था कि पंचायत में कुछ निर्माण कार्याें के लिए उपायुक्त कांगड़ा कार्यालय की ओर से करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि मंजूर की गई थी। इस राशि को जारी करने की एवज में बीडीओ की ओर से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बीडीओ को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था। सोमवार को जब बीडीओ की ओर से रिश्वत की राशि ली जा रही थी, तो विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ उसे दबोच लिया। उधर, एसपी विजिलेंस धर्मशाला बलवीर सिंह ने बताया कि रिश्वत के साथ गिरफ्तार बीडीओ परागपुर के खिलाफ विजिलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed