फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BCCI released list: Virender sharma of Himachal will be seen in the role of umpire in T20 matches between India-Sri Lanka

बीसीसीआई ने जारी की सूची: भारत-श्रीलंका टी-20 मैच में अंपायरिंग करेंगे हिमाचल के वीरेंद्र

Thu, 24 Feb 2022 11:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Feb 2022 11:39 AM IST
सार

हिमाचल के वीरेंद्र शर्मा फील्ड अंपायर और फोर्थ अंपायर के रूप में नजर आएंगे।  बीसीसीआई ने भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज के लिए मैच रेफरी और अंपायरों की सूची जारी कर दी है। पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी होंगे। 

विज्ञापन
BCCI released list: Virender sharma of Himachal will be seen in the role of umpire in T20 matches between India-Sri Lanka
अंपायर वीरेंद्र शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैचों में हमीरपुर जिले के अंपायर वीरेंद्र शर्मा निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। हिमाचल के वीरेंद्र शर्मा फील्ड अंपायर और फोर्थ अंपायर के रूप में नजर आएंगे। बीसीसीआई ने भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज के लिए मैच रेफरी और अंपायरों की सूची जारी कर दी है। पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी होंगे। अनिल चौधरी, हिमाचली वीरेंद्र शर्मा, केएन अनंतपद्मनाभन और जेआर मदनगोपाल अंपायर के रूप में नजर आएंगे। धर्मशाला में 26 फरवरी को टी-20 मैच में जेआर मदन गोपाल और केएन अनंतपद्मनाभन फील्ड अंपायर होंगे। अनिल चौधरी टीवी अंपायर और वीरेंद्र शर्मा फोर्थ अंपायर होंगे। 27 फरवरी के मैच में हिमाचली वीरेंद्र शर्मा और केएन अनंतपद्मनाभन फील्ड अंपायर होंगे। जेआर मदनगोपाल टीवी और अनिल चौधरी फोर्थ अंपायर रहेंगे।

विज्ञापन


वीरेंद्र शर्मा 2016 में भी धर्मशाला में खेले गए टी-20 विश्व कप के मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। वीरेंद्र शर्मा जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत कक्कड़ के पुरली गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने बेहतरीन अंपायरिंग से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह ऐसे पहले हिमाचली हैं, जिन्हें बीसीसीआई के एलीट पैनल और आईसीसी के पैनल में शामिल होने का गौरव हासिल है। वीरेंद्र ने छोटी उम्र में बतौर बल्लेबाज हमीरपुर से खेलते हुए अपना क्रिकेट कॅरिअर शुरू किया था। उन्होंने वर्ष 2007 में बीसीसीआई अंपायरिंग टेस्ट पास किया था। बीसीसीआई उन्हें बेस्ट अंपायर के खिताब से भी सम्मानित कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed