फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Barefoot Mallu Aakash Nambiar run 50 kilometer in 10 hours from manali to Rohtang

मनाली से रोहतांग: अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा के समर्थन में 10 घंटे में 50 किमी दौड़े आकाश

Mon, 25 Oct 2021 01:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Oct 2021 01:27 PM IST
सार

आकाश नांबियार ने कहा कि रोहतांग बहुत ठंडा था, इसलिए उन्हें नंगे पैर दौड़ने के बजाय जूते का प्रयोग करना पड़ा। आकाश एक भारतीय अल्ट्रा-मैराथन धावक है, जिसे बेयरफुट मल्लू के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन
Barefoot Mallu Aakash Nambiar run 50 kilometer in 10 hours from manali to Rohtang
धावक आकाश नांबियार - फोटो : संवाद

विस्तार

केरल के मूल निवासी 33 वर्षीय धावक आकाश नांबियार ने मनाली से रोहतांग तक 50 किमी की दूरी 10 घंटे में तय की। धावक आकाश ने साढ़े छह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित मनाली से दौड़ना शुरू किया था। 10 घंटे के भीतर 13,050 फीट ऊंचे दर्रे तक जा पहुंचे। 

विज्ञापन


धावक ने कहा कि यह दौड़ अफगानिस्तान में उन महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करने के लिए थी, जिन्हें अपने देश से भागना पड़ा था। यह दौड़ फ्री टू रन एनजीओ के लिए धन जुटाने के लिए लगाई गई, जो युद्ध ग्रस्त क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र के तहत काम करता है।
विज्ञापन


हिमाचल को चुनने का कारण यह रहा कि इसकी भौगोलिक स्थिति अफगानिस्तान के समान है। उन्होंने कहा कि रोहतांग बहुत ठंडा था, इसलिए उन्हें नंगे पैर दौड़ने के बजाय जूते का प्रयोग करना पड़ा। गौर रहे कि आकाश एक भारतीय अल्ट्रा-मैराथन धावक हैं, जिसे बेयरफुट मल्लू के रूप में जाना जाता है। आकाश ने कहा कि युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed