{"_id":"5eb53e858ebc3e9c9a5fbf61","slug":"barber-cut-hair-of-coronavirus-positive-person-at-home-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने घर में ही बार्बर बुलाकर कटवाए थे बाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने घर में ही बार्बर बुलाकर कटवाए थे बाल
Fri, 08 May 2020 04:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बड़सर (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बड़सर (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 May 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixa
हिमाचल के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर में सामने आए कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने बार्बर को घर बुलाकर उससे घर पर ही बाल कटवाए हैं। दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पता चला है कि संबंधित बार्बर ने कोरोना संक्रमित की कटिंग के बाद गांव में अन्य लोगों के बाल भी काटे हैं। कोरोना के चलते लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान प्रदेश में बार्बर की दुकानें खोलने पर मनाही है।
विज्ञापन
ऐसे में इस पेशे से जुड़े कुछ लोग रोजी-रोटी के जुगाड़ में घर-घर जाकर लोगों के बाल काट रहे हैं। इससे वे अपनी जान के साथ दूसरों की जिंदगी भी जोखिम में डाल रहे हैं। उधर, एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि इस प्रकार गांवों में जाकर नई कटिंग का कार्य न करें। उन्होंने लोगों को भी जागरूक रहने की बात कही है। बीएमओ डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि जिस बार्बर ने इस मरीज की कटिंग की थी, उसके भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन