{"_id":"5fb53dd28ebc3e9c0416e5d0","slug":"barat-returned-without-a-bride-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को इस हालत में देखा तो दुल्हन ने बैरंग लौटाई बरात, शादी से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे को इस हालत में देखा तो दुल्हन ने बैरंग लौटाई बरात, शादी से किया इनकार
Wed, 18 Nov 2020 08:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, टिहरा (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, टिहरा (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Nov 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल धर्मपुर में एक शराब के नशे में धुत्त दूल्हे को बिना दुल्हन बरात लेकर बैरंग लौटना पड़ा। वर पक्ष से बड़ी धूमधाम से बरात निकली थी। दुल्हन पक्ष ने बरातियों की आवभगत में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। जब दूल्हा लग्न मंडप में बैठने लगा तो वह शराब के नशे में झूमने लगा। इसकी जानकारी दुल्हन तक पहुंच गई। लग्न मंडप में बैठने को तैयार दुल्हन ने खुद अपनी आंखों से मामले की सच्चाई जानने के लिए दूल्हे को देखा तो वह शराब के नशे में धुत्त था।
विज्ञापन
दुल्हन ने दूल्हे की ऐसी हालत देखकर उसी वक्त उससे शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे के परिवार, रिश्तेदारों और दुल्हन के परिवार वालों ने लड़की को मनाने की बड़ी कोशिश की, लेकिन वह शादी के लिए नहीं मानी। निराश होकर दूल्हे वालों को बिना दुल्हन बरात वापस लानी पड़ी। बरातियों के अनुसार शादी लड़के और लड़की की आपसी सहमति से हो रही थी, लेकिन नशे की हालत में होने के कारण लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन