{"_id":"60504e7c8ebc3ec44635b20a","slug":"bank-strike-latest-updates-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी हड़ताल पर हिमाचल के बैंक कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी हड़ताल पर हिमाचल के बैंक कर्मचारी
Tue, 16 Mar 2021 11:54 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:54 AM IST
सार
- निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मियों की हड़ताल
- दूसरे दिन भी प्रदेशभर में हड़ताल जारी
- शिमला, नाहन में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नाहन में हड़ताल पर बैंक कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजीकरण के खिलाफ आज भी प्रदेश भर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले नौ यूनियनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हड़ताल से बैंकों कामकाज प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में एटीएम खाली होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी शिमला में दूसरे दिन भी बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसके अलावा सिरमौर जिले के नाहन में भी बैंक यूनियन ने प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि सरकार लगातार अनुचित नीतियां लागू कर रही हैं। निजीकरण से आम आदमी को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बैंक यूनियनों के संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने पब्लिक सेक्टर बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव रखा है। निजीकरण के बाद आम लोगों के लिए बैंकों से ऋण लेना मुश्किल हो जाएगा। हड़ताल से प्रदेश भर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन