फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bank of Japan will funding Rs 915 crore solar projects of SJVN

शिमला: एसजेवीएन की सौर परियोजनाओं को 915 करोड़ की फंडिंग करेगा जापान का बैंक

Tue, 28 Mar 2023 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Mar 2023 08:21 PM IST
सार

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन और जेबीआईसी ने आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण (ग्रीन) कार्यक्रम के समाधान के लिए ग्लोबल एक्शन के तहत वर्चुअल रूप से फैसिलिटी एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
Bank of Japan will funding Rs 915 crore solar projects of SJVN
एसजेवीएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

90 मेगावाट की ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना और 100 मेगावाट राघनसेडा सौर परियोजनाओं के लिए एसजेवीएन को जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल को-ऑपरेशन (जेबीआईसी) से 915 करोड़ रुपये (15 बिलियन जापानी येन) की ग्रीन फंडिंग दी है। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन और जेबीआईसी ने आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण (ग्रीन) कार्यक्रम के समाधान के लिए ग्लोबल एक्शन के तहत वर्चुअल रूप से फैसिलिटी एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन


915 करोड़ रुपये के इस ऋण को जापान की एक प्राइवेट वित्तीय संस्थान फाइनेंस कर रहा है। ऋण का उद्देश्य मध्य प्रदेश में 90-मेगावाट ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना तथा गुजरात में 100 मेगावाट राघनसेडा सौर ऊर्जा परियोजना का वित्त पोषण करना है। इनकी संयुक्त अनुमानित लागत 1,288.35 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


व्यवस्थित ऋण का 60 प्रतिशत स्वयं जेबीआईसी द्वारा वित्तपोषित किया जाएगा। शेष राशि जापान के वाणिज्यिक बैंकों अर्थात एमयूएफजी बैंक और सैन-इन गोडो बैंक से आएगी। निदेशक (वित्त) एसजेवीएन अखिलेश्वर सिंह और महानिदेशक, न्यू एनर्जी एंड पावर फाइनेंस डिपार्टमेंट नाओ कावाकामी ने वर्चुअली रूप से फैसिलिटी एग्रीमेंट हस्ताक्षरित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed