फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ban on single use plastic in Himachal after three months from today

हिमाचल में आज से तीन महीने बाद सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध

Sat, 26 Oct 2019 10:29 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Oct 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Ban on single use plastic in Himachal after three months from today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

हिमाचल में आज से तीन महीने बाद एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के चम्मच, कटोरी व गिलास सहित अन्य प्रकार के उत्पादों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। शुक्रवार को ई गजट में इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। तीन महीने बाद ऐसे प्लास्टिक उत्पाद हिमाचल में नहीं बिकेंगे। सरकार ने तीन माह का समय इसलिए रखा है, ताकि ऐसे उत्पाद बेचने वाले व्यापारी और दुकानदार अपने पास स्टॉक में रखा सारा सामान निस्तारित कर सकें।

विज्ञापन


पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इस मियाद के बाद व्यापक स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाकर प्रतिबंधित उत्पाद मिलने पर संबंधित व्यक्ति, दुकानदार या संस्थान पर जुर्माना लगाएगा। अधिसूचना के अनुसार प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद होने पर 25000 रुपये तक जुर्माना लगेगा।100 ग्राम तक प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन


500 ग्राम तक मिलने पर 1500 रुपये, एक किलो बरामद होने पर तीन हजार, पांच किलो तक दस हजार, 10 किलो तक के लिए 20 हजारा रुपये और 10 किलो से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद होने पर 25 हजार रुपये तक के जुर्माने लगेगा। शिक्षण संस्थान, मंदिर, ढाबे या रेस्टोरेंट के आसपास एक बार इस्तेमाल  होने वाला प्लास्टिक मिला तो पांच हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed