फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ban on Kinnar Kailash Yatra due to Corona virus, strict action will be taken on violation of rules

कोरोना वायरस के चलते किन्नर कैलाश यात्रा पर प्रतिबंध, नियमों की अवहेलना पर होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 08 Jul 2020 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ(किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jul 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Ban on Kinnar Kailash Yatra due to Corona virus, strict action will be taken on violation of rules
किन्नर कैलाश(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला किन्नौर प्रशासन ने कोरोना महामारी के चलते आधिकारिक तौर पर किन्नर कैलाश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा अवनिंद्र कुमार ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान 4 लोगों का किन्नर कैलाश जाने का वीडियो वायरल हुआ है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो इस वर्ष का है या पिछले वर्ष का। इसकी पुलिस जांच कर रही है।  गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेशों के अनुसार विश्व भर में फैली कोविड 19 महामारी के चलते धार्मिक स्थलों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन


इन्ही आदेशों के अनुसार जिला किन्नौर में अगस्त माह में होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा पर भी जिला किन्नौर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है । एसडीएम कल्पा ने प्रदेश व बाहरी राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस वर्ष किन्नर कैलाश यात्रा पर न जाएं और कोई नियमों की अवहेलना करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें किसी के किन्नर कैलाश यात्रा पर जाने की सूचना मिलती है तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed