फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ban on general transfers again in Himachal, CM's recommendation necessary in special situations

Himachal News: हिमाचल में सामान्य तबादलों पर फिर से प्रतिबंध, विशेष स्थिति में सीएम की संस्तुति जरूरी

Wed, 01 Nov 2023 09:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Nov 2023 09:35 PM IST
सार

प्रदेश में बुधवार से सामान्य तबादलों पर एक बार फिर से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। 11 दिन में मंत्रियों की सिफारिशों पर सैकड़ों तबादले हुए।

विज्ञापन
Ban on general transfers again in Himachal, CM's recommendation necessary in special situations
हिमाचल में तबादलों पर प्रतिबंध। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार से सामान्य तबादलों पर एक बार फिर से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। 11 दिन में मंत्रियों की सिफारिशों पर सैकड़ों तबादले हुए। यह स्थानांतरण शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल शक्ति समेत विभिन्न विभागों से हुए हैं। राज्य में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के तबादलों पर 21 से 31 अक्तूबर के बीच रोक हटा दी गई थी। अब यह रोक फिर से लागू हो गई है। अब सभी मंत्री खुद अपने-अपने विभागों के तबादलों की सिफारिशें नहीं कर पाएंगे। इन विशेष तबादलों को मुख्यमंत्री की संस्तुति के बाद ही किया जाएगा। एक आकलन के अनुसार पिछले 11 दिनों में विभिन्न विभागों में तबादलों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिले थे।

विज्ञापन


इनमें से जिन स्टेशनों में रिक्तियां थीं, वहां तो मंत्रियों की संस्तुति से ही स्थानांतरण आदेश हो गए, बशर्ते कर्मचारियों ने इसके लिए नियत तीन साल की अवधि को पूरा कर लिया था। जहां पर इससे कम समय रहा है, उन मामलों में मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी ली जानी थी। मंत्रियों के ऐसे कई डीओ नोट मुख्यमंत्री कार्यालय में ही अटके हुए हैं। चूंकि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू इन दिनों अस्वस्थता के चलते एम्स नई दिल्ली में उपचाराधीन हैं तो इन पर हस्ताक्षर नहीं किए जा सके हैं। सूत्रों के अनुसार आने वाले वक्त में अल्पकाल के लिए एक बार फिर भी सामान्य तबादलों में यह छूट मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed