{"_id":"64760dd57f2a01066307eabd","slug":"ban-on-decision-to-denotify-90-schools-on-himachal-student-numbers-will-be-checked-again-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 90 स्कूलों का दर्जा घटाने के फैसले पर रोक, दोबारा जांची जाएगी छात्र संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 90 स्कूलों का दर्जा घटाने के फैसले पर रोक, दोबारा जांची जाएगी छात्र संख्या
Wed, 31 May 2023 11:06 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 31 May 2023 11:06 AM IST
सार
प्रदेश सरकार ने 90 माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या दोबारा जांचने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 27 मई को जारी की गई 90 स्कूलों का दर्जा घटाने की अधिसूचना पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश सरकार ने 90 माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या दोबारा जांचने का फैसला लिया है। 31 मार्च और 15 अप्रैल, 2023 तक हुए दाखिलों के आधार पर बीते दिनों स्कूलों का दर्जा घटाने का फैसला लेने वाली सुक्खू सरकार ने बैकफुट पर आते हुए अब 29 मई तक हुए दाखिलों के आधार पर स्कूलों को दर्जा घटाने और बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
शिमला, सोलन और चंबा जिले में अभिभावकों के विरोध के बाद जागे उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत मंगलवार को नई अधिसूचना जारी कर यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपलों को अगले आदेश तक स्टाफ रिलीव न करने के निर्देश भी दिए हैं। भाजपा राज में 1 अप्रैल, 2022 के बाद अपग्रेड हुए 20 माध्यमिक, 34 उच्च और 36 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का दर्जा घटाने की अधिसूचना पर प्रदेश सरकार ने दोबारा विचार करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन