फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ban on allocation of smart school uniform in Himachal, this is the reason

हिमाचल में स्मार्ट स्कूल वर्दी के आवंटन पर रोक, ये है वजह

Fri, 20 Nov 2020 10:50 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Nov 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Ban on allocation of smart school uniform in Himachal, this is the reason
स्मार्ट स्कूल वर्दी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पास सैंपल रिपोर्ट के बिना स्मार्ट स्कूल वर्दी के आवंटन पर रोक लगा दी गई है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने सभी जिला उप निदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बिना सैंपल रिपोर्ट के प्रति आवंटन करने वालों को कार्रवाई के प्रति भी चेताया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इन दिनों स्मार्ट स्कूल वर्दी का आवंटन जारी है। बीते दिनों जिला बिलासपुर में बिना सैंपल रिपोर्ट आए ही वर्दी को बांटने का मामला सामने आया था। अब कुछ अन्य स्कूलों से भी इस तरह की शिकायतें शिक्षा विभाग के पास पहुंची हैं।
विज्ञापन


इस पर शिक्षा सचिव ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के माध्यम से सभी जिला उप निदेशकों और स्कूल प्रभारियों को बिना जांच रिपोर्ट आए वर्दी नहीं बांटने के निर्देश दिए हैं। कहा कि निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल के लिए स्मार्ट वर्दी खरीद की प्रक्रिया शुरू

उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से दी जा रही वर्दी की गुणवत्ता पर सवाल न उठे, इसके लिए सभी स्कूल प्रभारियों को उनके पास पहुंची सप्लाई में से रैंडम सैंपलिंग करवाने को कहा गया है। वर्दी का आवंटन तभी किया जाएगा, अगर जांच रिपोर्ट में सैंपल पास होंगे। अगर किसी जगह प्रति के सैंपल फेल होते हैं तो स्कूलों में दी गई सारी सप्लाई कंपनी को वापस भेजी जाएगी।

इसकी सूचना जिला उपनिदेशक के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में भी देनी होगी। शिक्षा सचिव ने बताया कि भर्ती के सैंपल जांचने के लिए अभी सरकार की ओर से दिल्ली स्थित श्रीराम लैब ही अधिकृत की गई है। प्रदेश के सभी स्कूलों से जांच के लिए इस लैब में सैंपल भेजने की वजह से रिपोर्ट आने में काफी समय लग जाता है।

ऐसे में सरकार विचार कर रही है कि केंद्र सरकार से मंजूर अन्य लैब को भी सैंपल जांचने का काम दिया जाए। इसके लिए सरकार संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। जल्द ही जांच लैब का दायरा बढ़ाया जाएगा।

शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्मार्ट वर्दी को खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में पहली बैठक हो गई है। जल्द प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट की मंजूरी को भेजा जाएगा। शिक्षा विभाग ने अगले वर्ष मार्च-अप्रैल तक वर्दी के आवंटन का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed