{"_id":"5fe614338ebc3e40a443a960","slug":"ban-of-police-personnel-holiday-in-himachal-from-january-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पांच जनवरी से पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पांच जनवरी से पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर रोक
Sat, 26 Dec 2020 10:43 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही 5 जनवरी से किसी के भी छुट्टी पर जाने को लेकर भी रोक लगा दी गई है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी हो गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि चूंकि राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकाय व पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
ऐसे में जनवरी के दूसरे व तीसरे हफ्ते में अधिकतम पुलिस बल चुनाव ड्यूटी के लिए उपलब्ध होना जरूरी हैं। यही वजह है कि विशेष व आपातकालीन परिस्थितियों के अलावा किसी भी स्थिति में छुट्टी नहीं दी जाएगी। साथ ही पूर्व में पांच जनवरी के बाद की छुट्टी ले चुके कर्मियों को ड्यूटी पर वापस बुला लिया जाएगा।
विज्ञापन