फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Balh Mandi International Airport farmers demand for adequate compensation and job

Balh Mandi Airport: किसान बोले- उचित मुआवजा, रोजगार मिले तो जमीन देने के लिए तैयार

Mon, 27 Mar 2023 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Mar 2023 12:30 PM IST
सार

किसानों ने कहा कि हम जमीन बेचना चाहें तो 20 से 25 लाख बिस्वा के हिसाब से बेचेंगे। सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाए जो इस समय हमारे पास हैं।
 

विज्ञापन
Balh Mandi International Airport farmers demand for adequate compensation and job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने जिला मंडी के बल्ह उपमंडल में बनने वाले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए भू अधिग्रहण की कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए जनसुनवाई का कार्य रविवार को शुरू कर दिया है। पहले दिन जरलु व ढाबन मुहालों में जन सुनवाई रखी थी। इसमें एयरपोर्ट की जद में आने वाले भूमि मालिकों ने भाग लिया। किसानों ने कहा कि अगर सरकार उचित मुआवजा, रोजगार देगी तो जमीन देने को तैयार हैं। इससे पहले सामाजिक आकलन का कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों ने किसानों को एयरपोर्ट में जनसुनवाई के बारे में बताया।

विज्ञापन


किसानों ने अपनी बात कंपनी के अधिकारियों के समक्ष रखी। जरलु मुहाल के हरदेव ने कहा कि हम विकास के साथ चलने वाले हैं। सरकार अगर बनाना चाहती है तो एयरपोर्ट बनकर रहेगा। किसानों के हितों व भविष्य के बारे में सरकार ध्यान दे। कहा कि हम एयरपोर्ट बनाने के पक्ष में हैं, लेकिन हमें जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए। बच्चों को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाए।
विज्ञापन


जरलु के बालक राम, होशियार ने कहा कि हमारी पंद्रह बीघा जमीन इसकी चपेट में आ रही है, हम इसे देने को तैयार हैं, लेकिन सरकार भी हमारे बारे में सोचे। राकेश जमवाल ने मांग रखी कि जमीन के बदले जमीन, नौकरी, जीवन यापन के साधन मुहैया करवाए जाएं। जन सुनवाई में बल्ह बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने भी अपना एक मांगपत्र दिया और एयरपोर्ट समर्थन कमेटी के सदस्यों ने भी एयरपोर्ट बनाने के पक्ष में ज्ञापन दिया। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी मनोज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम बोलीं- 29 जून तक पूरा किया जाना है काम 
एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने कहा कि ग्रीन फील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बल्ह मंडी की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए प्रशासन ने चिह्नित क्षेत्र से प्रभावित होने वाले लोगों से आपत्तियां दस्तावेजों सहित पेश करने के लिए निर्धारित तिथियों की घोषणा की है। इसे लेकर जनसुनवाई का कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य 29 तक पूरा किया जाना है।

20 से 25 लाख बिस्वा के हिसाब से दिया जाए मुआवजा 
ढाबण में दो बजे के बाद जनसुनवाई का कार्य शुरू हुआ। जहां के किसानों ने भी एयरपोर्ट बनाने के पक्ष में ही कहा। किसानों का कहना है कि हम एयरपोर्ट के लिए जमीन देने को तैयार हैं, लेकिन हमारी भी कुछ मांगें हैं। अगर सरकार उन्हें पूरा करती है, तभी जमीन दी जाएगी। डॉ. पीसी सैनी ने कहा कि बल्ह नगदी फसलों के लिए जाना जाता है। यहां का किसान नगदी फसलों से करीब पांच लाख प्रति बीघा कमाता है।


बल्ह में ढाबण गांव में फसलें अच्छी होती हैं। यहां पर बहुत से कृषि स्नातक और कृषि अधिकारी हैं। कई कृषि वैज्ञानिक हैं। हम जमीन बेचना चाहें तो 20 से 25 लाख बिस्वा के हिसाब से बेचेंगे। किसानों को जमीन यहां के नजदीक दी जाए। सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाए जो इस समय हमारे पास हैं। एयरपोर्ट के बाहर जो थोड़ी जमीन बचेगी उसे भी अधिग्रहीत किया जाए। पानी की निकासी को लेकर सही तरीके से चैनलाइजेशन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed