फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   baglamukhi temple shops and hotels income in Mahant Account

महंत के खाते में जाती है बगलामुखी मंदिर की दुकानों और होटल की कमाई

Sat, 14 Mar 2020 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 14 Mar 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
baglamukhi temple shops and hotels income in Mahant Account
- फोटो : अमर उजाला

बगलामुखी मंदिर बनखंडी परिसर को ट्र्रस्ट के अध्यक्ष महंत रजतगिरी ने अपनी निजी कमाई का जरिया बना लिया है। मंदिर की जमीन पर बनी दुकानों, होटल और रेस्तरां से हर माह होने वाली लाखों रुपये की कमाई मंदिर ट्रस्ट को नहीं बल्कि महंत रजतगिरी के निजी खाते में जाती है। अमर उजाला की तहकीकात के दौरान इसका खुलासा खुद बगलामुखी मंदिर बनखंडी ट्रस्ट की ओर से नियुक्त क्लर्क राजिंद्र कुमार ने किया है।

विज्ञापन


क्लर्क राजेंद्र कुमार ने बताया कि बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर करीब 6 दुकानें, द येलो होटल और रेस्तरां बनाए गए हैं। उन्होंने माना कि होटल, दुकानों, रेस्तरां से होने वाली आय महंत रजतगिरी निजी तौर पर अपने खाते में जमा करवाते हैं। राजिंद्र कुमार ने यह भी माना कि महंत रजतगिरी ट्रस्ट से हर माह 30 हजार रुपये मानदेय के रूप में भी लेते हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से आरटीआई के तहत मांगे गए बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट की लीज डीड और सप्लीमेंट लीज डीड के दस्तावेजों ने ट्रस्ट के भीतर वर्षों से चल रही कई वित्तीय गड़बडिय़ों को उजागर कर दिया है। ट्रस्ट डीड में साफ लिखा है कि ट्रस्ट की संपत्ति और आय का एक भी अंश अध्यक्ष, ट्रस्टियों और उनके रिश्तेदारों को तनख्वाह, अलाउंस, लाभ, ब्याज, डिविडेंट आदि के रूप में नहीं दिया जाएगा। लेकिन, अपने ही नियमों को धत्ता बताकर ट्रस्ट की दुकानों, होटल से होने वाली आय महंत के निजी खाते में जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर ट्रस्ट पर सिर्फ एक ही परिवार का कब्जा

आरटीआई के तहत अमर उजाला को मिले दस्तावेजों की जांच में सामने आया है कि बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट सिर्फ एक ही परिवार के कब्जे में है। ट्रस्ट डीड के नियमों में लिख दिया गया है कि अध्यक्ष यानी सेटलर ट्रस्ट का आजीवन अध्यक्ष बना रहेगा। अध्यक्ष के पास किसी भी ट्रस्टी को हटाने की शक्ति होगी। 27 जून 2013 को महंत देवी गिरी ने आध्यात्मिक, शैक्षणिक और चेरिटेबल गतिविविधियां चलाने के उद्देश्य के लिए बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट का गठन किया था।

देवी गिरी ने ट्रस्ट में अपने बेटे रजतगिरी, बहू नेहा गिरी सहित दो अन्य लोगों कुल प्रकाश भारद्वाज तथा केशव दत्त श्रीधर को ट्रस्टी बनाया था। इसमें ट्रस्टी सिर्फ नाम के थे। महंत देवी गिरी की मृत्यु 21 अगस्त 2016 को हुई। मृत्यु से पहले देवी गिरी बेटे रजतगिरी को अपना चेला बनाकर उत्तराधिकारी घोषित कर चुके थे। इसके बाद रजतगिरी को नया महंत नियुक्त किया। 22 अक्तूबर 2018 में डीसी कांगड़ा ने रजतगिरी को मोहतमीम यानी मंदिर का रखवाला नियुक्त किया।

1-9-2018 को अध्यक्ष रजतगिरी ने ट्रस्ट में तीन और नए लोगों कांगड़ा से मुनीष शर्मा, पठानकोट से निशांत महाजन, देहरा से अमित राणा को ट्रस्टी बनाया। ट्रस्ट डीड में जिक्र होने के बावजूद ट्रस्ट को चलाने के लिए उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष आदि पदाधिकारियों की आज तक नियुक्ति नहीं की गई। डीड में लिखा है कि ट्रस्ट में नौ से ज्यादा और 3 से कम ट्रस्टी नहीं हो सकते। वर्ष 2016 से 2018 तक ट्रस्ट को सिर्फ चार लोग चलाते रहे।

आरटीआई से हासिल किए गए ट्रस्ट डीड के दस्तावेजों में साफ लिखा है कि मंदिर की कमाई जनकल्याण के लिए लगेगी। डीड में लिखा है कि ट्रस्ट आय को बगलामुखी मंदिर के रखरखाव के अलावा सराय, स्कूल, कॉलेज, मुफ्त डिस्पेंसरी, क्लीनिकल लेबोरेटरी, अस्पताल, नर्सिंग होम, सामुदायिक भवन, लाइब्रेरी, क्रेच, बनाने के लिए खर्च करेगा।

मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा, सोसाइटियों, चेरिटेबल ट्रस्टों के लिए ट्रस्ट डोनेशन देगा। गरीब और अनाथ बुजुर्गों के लिए आवास बनाएगा। वोकेशनल ट्रेनिंग, कौशल विकास और उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को अनुदान, छात्रवृत्ति, आर्थिक सहायता देगा। गरीब और अक्षम लोगों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। मंदिर की आय से पर्यावरण संरक्षण सहित हेरीटेज संपत्ति का संरक्षण किया जाएगा। लेकिन, ट्रस्ट ने सभी उद्देश्यों की पूर्ति नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed