फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bagga Kuther Kunda Road closed for one and a half month, injured youth carried in palanquin

Chamba News: डेढ़ माह से सड़क बंद, पालकी में उठाकर पहुंचाया घायल युवक

Fri, 17 Feb 2023 10:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Feb 2023 10:11 PM IST
सार

चंबा जिले की ग्राम पंचायत दियोला में छत से नीचे गिरकर घायल हुए युवक को दो किलोमीटर पालकी में उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ा। डेढ़ माह से गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बंद पड़ा हुआ है। 

विज्ञापन
Bagga Kuther Kunda Road closed for one and a half month, injured youth carried in palanquin
पालकी में उठाकर सड़क तक पहुंचाया घायल युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की ग्राम पंचायत दियोला में छत से नीचे गिरकर घायल हुए युवक को दो किलोमीटर पालकी में उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ा। डेढ़ माह से गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बंद पड़ा हुआ है। इससे ग्रामीणों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। ऐसे में जब युवक घर की छत से नीचे गिरने से घायल हुआ तो उसे परिजन और ग्रामीण पालकी में उठाकर अस्पताल की तरफ निकल पड़े। जेरा गांव से शॉर्ट कट रास्ते से करीब दो किलोमीटर पालकी में उठाकर उसे परियोजना की सड़क तक पहुंचाया गया। यहां से आगे घायल को निजी वाहन के जरिये उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। ग्रामीणों हंसराज, कमल कुमार, चेत राम, मनोज कुमार, सुनील कुमार और टेक चंद ने बताया कि दियोला की बग्गा-कुठेड़-कुंडोलू सड़क पर डेढ़ माह से यातायात बंद पड़ा है।

विज्ञापन

विज्ञापन


इसकी वजह से ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में हो रही है। ऐसे में लोगों को पालकी या पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। सड़क का निर्माण पंचायत ने करवाया है। इसके चलते लोक निर्माण विभाग सड़क की बहाली को लेकर जवाबदेह नहीं है। जबकि पंचायत की तरफ से मार्ग को बहाल नहीं करवाया जा रहा है। इसके लिए लोगों ने स्थानीय प्रशासन और पंचायत से मांग की है कि सड़क को तुरंत बहाल करवाया जाए। सड़क बंद होने से बग्गा, जेरा, दिलेला, कुठेड़, चोहरी, मलोण, डुघयाडा़, कुंडोलू सहित अन्य गांवों की आबादी प्रभावित हो रही है। दियोला पंचायत प्रधान पदमो देवी ने बताया कि बंद मार्ग को बहाल करवाने के लिए जल्द व्यवस्था करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed