{"_id":"6406f0f1ec0b122a4d079e39","slug":"badi-holi-celebrated-in-kullu-himachal-gulal-blown-people-danced-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रघुनाथ की नगरी में खूब उड़ा गुलाल, बड़ी होली पर जमकर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रघुनाथ की नगरी में खूब उड़ा गुलाल, बड़ी होली पर जमकर झूमे लोग
Tue, 07 Mar 2023 04:21 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/जोगिंद्रनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/जोगिंद्रनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Mar 2023 04:21 PM IST
सार
मंगलवार को बड़ी होली मनाई जा रही है। शहर में लोगों ने होली के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को जिले में बड़ी होली मनाई जा रही है।
विज्ञापन
बड़ी होली पर जमकर झूमे लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मंगलवार को बड़ी होली मनाई जा रही है। शहर में लोगों ने होली के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि मंगलवार को जिले में बड़ी होली मनाई जा रही है। सुबह ईष्ट देवताओं के चरणों में शीश नवाने के बाद होली मनाने का सिलसिला आरंभ हुआ। मंगलवार शाम को ही फाग जलाई जाएगी। फाग जलाने के साथ ही होली का समापन हो जाएगा। शाम छह बजे आराध्य देवता रघुनाथ की नगरी सुल्तानपुर मंदिर में होलिका दहन की परंपरा देव रीति-रिवाजों के साथ निभाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में जमकर उड़ा गुलाल
वहीं, जिला मंडी के तहत जोगिंद्रनगर में इस बार मंडी के सेरी मंच की तर्ज पर ही होली का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह 10:00 बजे से ही रामलीला मैदान में हजारों लोग होली के लिए उमड़ गए हैं। युवा खासतौर पर यहां पर जमकर डीजे की धुनों पर नाचते गाते हुए गुलाल उड़ा रहे हैं। वहीं, लोकल कलाकारों की ओर से भ्ज्ञी बॉलीवुड, हिंदी और पहाड़ी गानों से सबका मनोरंजन किया जा रहा है।
विज्ञापन