फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baddi's thread factory on fire, worker died of suffocation scorching

धागा फैक्ट्री में आग लगने से एक कामगार की दम घुटने से मौत, दो घायल

Mon, 08 Jun 2020 06:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jun 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Baddi's thread factory on fire, worker died of suffocation scorching
धागा फैक्ट्री में आग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के साईं मार्ग पर स्थित बिनसन धागा फैक्ट्री में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में फैक्ट्री में कार्यरत एक कामगार की दम घुटने से मौत हो गई है, जबकि हादसे में एक महिला समेत दो कामगार घायल हो गए हैं। बद्दी क्षेत्र में यह पिछले तीन दिन में अग्निकांड की दूसरी घटना है। इससे पूर्व भी सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में आग लग गई थी। जिसमें एक मजदूूर फंस गया था। हालांकि समय रहते उसे बचा लिया गया। धागा फैक्ट्री में लगी आग इतनी ज्यादा थी कि इस पर काबू पाने के लिए मौके पर अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों को बुलाना पड़ा। अग्निकांड में मारा गया श्रमिक प्रेम (30) झारखंड का रहने वाला था।

विज्ञापन


जब आग लगी, उस समय फैक्ट्री में उत्पादन का काम चल रहा था ओर फैक्ट्री में एक शिफ्ट के मजदूर काम कर रहे थे। फैक्ट्री में लगी मशीन से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। ज्यादातर मजदूर बाहर निकल गए, लेकिन तीन मजदूर आग की लपटों में फंस गए। कंपनी प्रबंधन ने फायरब्रिगेड, स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन को सूचित किया। फायर ऑफिसर बद्दी कुलदीप सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों और स्थानीय प्रशासन ने तीनों को रेस्क्यू कर लिया, लेकिन इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए, जिनकी हालत खतरे से बाहर है। घायल कालीचरण अली और यशवंती को बद्दी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएसपी बद्दी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed