{"_id":"65bfbbed671047e4db01f080","slug":"baddi-fire-incident-large-quantity-of-chemical-was-ordered-to-fulfill-valentine-s-day-order-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी अग्निकांड: वेलेंटाइन डे का ऑर्डर पूरा करने के लिए मंगाया था भारी मात्रा में केमिकल, कामगारों ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी अग्निकांड: वेलेंटाइन डे का ऑर्डर पूरा करने के लिए मंगाया था भारी मात्रा में केमिकल, कामगारों ने ये कहा
Mon, 05 Feb 2024 11:48 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,बरोटीवाला (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी,बरोटीवाला (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:48 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के चलते कंपनी को परफ्यूम का बड़ा ऑर्डर मिला था। इसके चलते कंपनी प्रबंधन ने आवश्यकता से ज्यादा केमिकल मंगवा लिया था।
विज्ञापन
बद्दी अग्निकांड
- फोटो : संवाद
विस्तार
झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्टरी के स्टोर में आवश्यकता से अधिक केमिकल रखा गया था। इस वजह से आग ने भयंकर रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के चलते कंपनी को परफ्यूम का बड़ा ऑर्डर मिला था। इसके चलते कंपनी प्रबंधन ने आवश्यकता से ज्यादा केमिकल मंगवा लिया था। इस केमिकल से 14 फरवरी से पहले ऑर्डर पूरे किए जाने थे। स्टोर में एक-दूसरे के ऊपर केमिकल के ड्रम रखे गए थे। कामगारों का यह भी आरोप है कि ड्रमों को गर्म किया जा रहा था, जिसके चलते आग लगी। अगर ड्रमों को हीट करने के लिए पर्याप्त जगह होती तो हो सकता था कि हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
एसआईटी ने शुरू की जांच, फैक्टरी मालिक की तलाश में टीमें रवाना प्रदेश सरकार की ओर से गठित एसआईटी ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी के फरार मालिक की तलाश में पुलिस टीमें गठित कर दी हैं। बाहरी राज्यों के कई क्षेत्रों में टीमें दबिश दे रही हैं। एक टीम मालिक के घर मध्यप्रदेश के रतलाम भी रवाना हुई है। कंपनी हेड को पुलिस पहले से गिरफ्तार कर चुकी है। उससे भी मामले को लेकर पूछताछ जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तीसरे तीन भी मौके पर मौजूद रहीं। लापता कामगारों की तलाश को लेकर सर्च अभियान जा
विज्ञापन