फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bada dev kamrunag leaves for mandi shivratri 2021

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज करने के लिए बड़ादेव कमरुनाग मंडी रवाना

Thu, 04 Mar 2021 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Mar 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
bada dev kamrunag leaves for mandi shivratri 2021
अपने मूल स्थान से मंडी शिवरात्रि के लिए कारदारों के साथ प्रस्थान करते हुए देव कमरुनाग। - फोटो : अमर उजाला

मंडी जिले के अधिष्ठाता और बड़ादेव कमरुनाग वीरवार को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज करने के लिए देवलुओं के साथ पैदल छोटी काशी मंडी रवाना हो गए हैं। पारंपरिक देव ध्वनियों के बीच बड़ादेव कमरुनाग देवलुओं के साथ वीरवार सुबह 9 बजे अपने निवास स्थान छेन मैगल से चले।

विज्ञापन


बड़ादेव 60 किलोमीटर की यात्रा कर छोटी काशी पहुंचेंगे। देवता का जयूनी घाटी में जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। बड़ादेव कमरुनाग का वीरवार को रात्रि ठहराव चैलचौक के भद्रोंन में होगा। इसके बाद देवता बग्गी, बल्ह के नेरचौक, नागचला, बगला, रानीबाईं, पुलघराट होते हुए मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं के घरों में देवता का ठहराव होता है। पैदल यात्रा करने के बाद बड़ादेव कमरुनाग 10 मार्च को 3 बजे मंडी पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


यहां राज माधवराय और राज परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद देवता मंडी शहर के टारना माता के मंदिर में पूरे महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान विराजमान रहेंगे। देवता के कटवाल भीष्म कुमार ने बताया कि देवता मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। विभिन्न जगह ठहराव के बाद बड़ादेव मंडी पहुंचेंगे। बड़ा देव कमरुनाग पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा के साथ शिवरात्रि मेले में पहुंचेंगे। देवता के साथ प्रशासन की ओर से मोहन, उपेंद्र और डोलम नेगी साथ रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed