फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Babita Phogat said that Himachal BJP will also win in election Dangal

BJP Mahila Sammelan: बबीता फोगाट बोलीं- हिमाचल के चुनावी दंगल में भी बाजी मारेगी हिमाचल भाजपा

Sun, 18 Sep 2022 07:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Sep 2022 07:17 PM IST
सार

जानी-मानी रेसलर और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश रामभरोसे चल रहा था। महिलाओं के सम्मान में चलाई जा रही योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच थी।

विज्ञापन
Babita Phogat said that Himachal BJP will also win in  election Dangal
महिला सम्मेलन में बबीता फोगाट। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और जानी-मानी रेसलर और ओलंपियन बबीता फोगाट ने कहा कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर जुझारू नेता हैं और हर युवा उनसे प्रेरणा लेते हैं। वह भी देखती हैं कि इतना व्यस्त शेड्यूल होने के बावजूद वह अपने लिए समय निकालते हैं और फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वह हिमाचल से हैं और युवा उनसे प्रेरणा लेंगे। वे युवाओं पर असर डालेंगे। बबीता फोगाट ने महिला सशक्तीकरण के लिए केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा चुनावी दंगल में भी बाजी मारेगी।

विज्ञापन


रविवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि दांव-पेच दंगल के अखाडे़ के हों या राजनीति के हों, इनकी दोनों में ही भूमिका है। फर्क यह है कि राजनीति में दिमागी मेहनत ज्यादा होती है और दंगल के अखाडे़ में शारीरिक श्रम ज्यादा होता है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बराबरी का हक देने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। जयराम सरकार ने महिला सम्मान के लिए पिछले पांच साल में सराहनीय प्रयास किया है। इनमें हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन की बसों में महिलाओं के लिए पचास प्रतिशत किराये की छूट देना, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह पर 31,000 की राशि देना और गृहिणी सुविधा योजना के तहत 4,34,000 महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन बांटना शामिल हैं। 
विज्ञापन


2014 से पहले रामभरोसे चल रहा था देश : फोगाट 
 जानी-मानी रेसलर और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश रामभरोसे चल रहा था। महिलाओं के सम्मान में चलाई जा रही योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच थी। उन्होंने महिलाओं के सम्मान में चलाई जा रही आवास योजना के माध्यम से महिलाओं को उनके नाम पर घर प्रदान किए। महिलाओं के सम्मान की बातें करने वाली कांग्रेस से वह पूछना चाहेेंगी कि 70 साल राज करने के बाद उन्होंने क्या किया। कोरोना काल में जब भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों की जान बचाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा था तो कांग्रेस के लोग एसी में बैठकर बयानबाजी कर रहे थे।  बबीता फोगाट ने कहा कि नारी को नमन कार्यक्रम के अंतर्गत शिमला के राम मंदिर हॉल में शिमला मंडल की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविख्यात रेसलर और भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या बबीता फोगाट ने भाग लिया और महिला कार्यकर्ताओं में अपने वक्तव्य से चुनावी रण के लिए जोश भरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed