AYUSH Department Recruitment: बैचवाइज भरे जाएंगे आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी और फार्मासिस्ट के पद
आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश में 105 पदों पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की बैचवाइज भर्ती करेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश में 105 पदों पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की बैचवाइज भर्ती करेगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अनारक्षित में 12/2009 बैच, अनारक्षित एक्स सर्विसमैन और डब्लूएफएफ अभी तक का बैच, अनुसूचित जाति में 12/2012 बैच, अनुसूचित जाति एक्स सर्विसमैन और डब्लू एफएफ का अभी तक, अनुसूचित जनजाति के 12/2015 बैच, अनुसूचित जनजाति एक्स सर्विसमैन का अभी तक, अन्य पिछड़ा वर्ग का 12/2012 तक बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग एक्स सर्विसमैन का अभी तक, आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग का अभी तक के बैच को प्रायोजित किया जाएगा।
प्रदेश आयुष विभाग शिमला 38 पदों के लिए आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की भर्ती करेगा। इनमें सामान्य श्रेणी अनारक्षित के 16, अनुसूचित जाति अनारक्षित के 7, अनुसूचित जाति बीपीएल के 1, अनुसूचित जनजाति के 2, अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित के 7, अन्य पिछड़ा वर्ग बीपीएल के 1 और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के 4 पद शामिल हैं। आवेदक 3 जुलाई से पहले और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के आवेदक 28 जून के पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवा लें। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क किया जा सकता है।