Himachal News: 1,500 रुपये में अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे, भाजपा ने तैयार किया प्लान
भाजपा प्रत्येक रामभक्त से मात्र 1,500 रुपये लेकर यह यात्रा करवाएगी। इसके लिए प्रदेशभर में भाजपा ने कमेटियों, प्रभारियों का भी गठन कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राण प्रतिष्ठा के बाद भाजपा अब अपने कार्यकर्ताओं सहित अन्य राम भक्तों को अयोध्या में रामलला के दर्शन करवाएगी। इसके लिए भाजपा ने प्लान तैयार कर लिया है। भाजपा प्रत्येक रामभक्त से मात्र 1,500 रुपये लेकर यह यात्रा करवाएगी। इसके लिए प्रदेशभर में भाजपा ने कमेटियों, प्रभारियों का भी गठन कर दिया है। पहला जत्था हमीरपुर से 29 जनवरी को रवाना होगा, जबकि मंडी का जत्था 5 फरवरी को रवाना होगा जो सात फरवरी को वापस हो जाएगा। इसके लिए यह कमेटियां, मंडल स्तर, संसदीय क्षेत्र स्तर, जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर अपना कार्यभार देखेंगी। हर मंडल से 500 रामभक्तों को रामलला के दर्शनों को करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जोन बनाए गए हैं, ताकि यात्रियों को ले जाने और लाने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। वहीं, भाजपा ने मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को अयोध्या के लिए जाने वाले इच्छुक लोगाें की सूची बनाने के लिए कहा गया है। इसमें अब कार्यकर्ता लोगों रुचि के अनुसार उनको इस यात्रा से जोड़ने के लिए जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि 22 जनवरी से 5 फरवरी तक भाजपा विशेष ट्रेनों की व्यवस्था करेगी। इन ट्रनों में सिर्फ राम भक्तों को ही लाया और ले जाया जाएगा और किसी भी यात्री को इसमें सफर करने की आज्ञा नहीं दी जाएगी। मंडी भाजपा के जिला अध्यक्ष निहाल शर्मा ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तुंरत बाद भाजपा हर मंडल के 500 कार्यकर्ताओं को मात्र 1500 रुपये में अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करवाने के लिए ले जा रही है। इसके लिए प्लान तैयार है।
हर ट्रेन में मिलेगा अलग रंग का आईकार्ड, वही होगा टिकट
ट्रेन में सफर करने से पहले यात्रियों को रेलवे प्लेटफार्म पर ही एक अलग रंग का टिकट दिया जाएगा जो कि पहचान पत्र के साथ साथ टिकट भी माना जाएगा। यह आईकार्ड हर यात्री को गले में पहनना होगा, क्योकि जिसके पास यह नहीं होगा उसे यात्रा में दिक्कतों का सामाना करना पड़ेगा। यात्रियों के लिए ट्रेन में जितने भी कोच होंगे उन सभी कोच में अलग अलग प्रभारी होंगे। हर कोच के प्रभारी के पा उस कोर्च के सभी यात्रियों की सुरक्षा और देखभाल का जिम्मा होगा। इसके अलावा पूरी ट्रेन के सभी कोचों का भी एक प्रभारी होगा जो कि पूरी ट्रेन के यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखेगा।