{"_id":"663f66e91da3a366e409394d","slug":"awareness-jaspreet-cycled-462-km-to-give-the-message-of-voting-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरुकता: 462 किमी साइकिल चला राज्य चुनाव आयोग के स्टेट ऑइकन जसप्रीत देंगे मतदान का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरुकता: 462 किमी साइकिल चला राज्य चुनाव आयोग के स्टेट ऑइकन जसप्रीत देंगे मतदान का संदेश
Sat, 11 May 2024 06:10 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 May 2024 06:10 PM IST
सार
जसप्रीत ने मुख्य चुनाव अधिकारी को 14 मई से शुरू हो रहे साइकिल अभियान की तैयारियों को लेकर जानकारी दी।
विज्ञापन
स्टेट ऑइकन जसप्रीत पॉल ने मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग से भेंट की।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य चुनाव आयोग के स्टेट ऑइकन जसप्रीत पॉल ने मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग से मंडी में शिष्टाचार भेंट की। जसप्रीत ने मुख्य चुनाव अधिकारी को 14 मई से शुरू हो रहे साइकिल अभियान की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। अभियान के तहत जसप्रीत 462 किमी की दूरी साइकिल से ही तय करेंगे और समुद्र तल से सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र टशीगंग में पहुंचेंगे। गर्ग ने उन्हें अभियान को सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
कहा कि निश्चित तौर पर अनूठे अभियान से युवाओं समेत अन्य वर्ग को मतदान के लिए हिमाचल में एक अलग संदेश जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि अभियान से जुड़कर लोकतंत्र के महाकुंभ में अपनी आहुति डालें और मजबूत लोकतंत्र की तरफ बढ़ें। जसप्रीत ने कहा कि भारत में जिस तरह विभिन्न त्योहार खुशियों और उल्लास के साथ मनाते हैं, उसी तर्ज पर लोकतंत्र के महापर्व को भी मनाया जाना चाहिए। साइकिल चलाना उनका पैशन है और इसी पैशन ने उन्हें स्टेट ऑइकन तक पहुंचाया है। अब यही पैशन दूसरों को जागरूक करने के लिए अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन