{"_id":"6113c7fd8ebc3e759540c628","slug":"aviation-companies-lock-prize-pay-later-schem-book-tickets-by-paying-advance-get-cheap-air-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: एडवांस देकर टिकट बुक करवाओ, सस्ती हवाई यात्री करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: एडवांस देकर टिकट बुक करवाओ, सस्ती हवाई यात्री करो
Thu, 12 Aug 2021 12:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:12 PM IST
सार
विमानन कंपनियों ने यह योजना कोविड-19 के बीच कम हो रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए शुरू की है। एयर इंडिया और स्पाइस जेट ने लॉक प्राइज-पेय लेटर योजना शुरू की है।
विज्ञापन
हवाई यात्रा(सांकेतिक)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बीच यात्रियों की कमी से जूझ रही विमानन कंपनियों ने लॉक प्राइज-पेय लेटर योजना लांच की है। योजना में मौजूदा चल रहे सीट के रेट पर थोड़ी सी राशि एडवांस देकर सीट को बुक किया जा सकता है। उन यात्रियों को ही योजना में राहत मिलेगी, जो अपनी यात्रा करने की योजना तो बना लेते हैं, लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से यात्रा को टालना पड़ता है।
विज्ञापन
अब संभावित यात्राओं के लिए लोगों को महंगे दामों पर टिकट नहीं खरीदना पड़ेगा। विमानन कंपनियों ने यह योजना कोविड-19 के बीच कम हो रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए शुरू की है। एयर इंडिया और स्पाइस जेट ने लॉक प्राइज-पेय लेटर योजना शुरू की है।
विज्ञापन
यही नहीं यात्री सीट को सात दिन तक के समय के लिए बुक करवा सकता है। सीट को बुक करवाने के चलते जिस दिन यात्री को हवाई यात्रा करनी होगी, अगर उस दिन हवाई किराये में बढ़ोतरी होती है तो भी यात्री को सीट का वही रेट देना होगा, जो कि उसने लॉक करवाया था। इसके अलावा अगर हवाई यात्रा का किराया कम होता है, तो उससे कम किराया ही वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
पांच हजार से कम पहुंचा दिल्ली का किराया
पीक सीजन में गगल एयरपोर्ट से राजधानी दिल्ली का 15 से 18 हजार रुपये तक रहने वाला हवाई किराया अब पांच हजार रुपये से भी कम पर सिमट गया है। प्रदेश भर में कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों के चलते अब लोग बाहरी राज्यों को जाने से परहेज करने लगे हैं।
जैसे ही हमारे सिस्टम में यह योजना अपडेट होगी। इसे शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही योजना शुरू होगी और लोगों को फायदा मिलेगा। - मिलिन गुरंग, मैनेजर, एयर इंडिया गगल।