{"_id":"61b61f7d810443293c48e05d","slug":"avian-influenza-bird-flu-alert-in-himachal-pradesh-samples-sent-to-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bird Flu News: बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, सोलन से जालंधर भेजे मुर्गे-मुर्गियों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bird Flu News: बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, सोलन से जालंधर भेजे मुर्गे-मुर्गियों के सैंपल
Mon, 13 Dec 2021 05:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/ऊना/नाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/ऊना/नाहन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Dec 2021 05:11 PM IST
सार
पशु पालन विभाग सोलन के उपनिदेशक बीबी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में विदेशी पक्षियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। विभाग अलर्ट है। जांच के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रोजाना पक्षियों की रैंडम सैंपलिग की जा रही है।
विज्ञापन
हिमाचल में बर्ड फ्लू- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी पशुपालन और वन विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से सोलन जिला में पक्षियों के सैंपल लेकर जांच भी शुरू कर दी गई है। नालागढ़, कसौली और सोलन खंड में पक्षियों सहित मुर्गे-मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए जालंधर भेजे हैं।
विज्ञापन
टीमें पोल्ट्री फार्मों में जाकर भी सैंपल ले रही हैं। हालांकि, अभी जांच में सभी पक्षी सामान्य पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सर्दी के मौसम में बाहरी राज्यों से पक्षी प्रदेश पहुंचते हैं। ये पक्षी झरनों, नदी-नालों सहित पौंग और रेणुका झील वाले क्षेत्रों में रहना पसंद करते हैं। हालांकि, सोलन में कम ही विदेशी पक्षी पहुंचते हैं लेकिन पशुपालन विभाग ने पक्षियों की जांच शुरू कर दी है। रैंडम सैंपलिंग कर 15-15 दिन के बाद सैंपल जालंधर लैब को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
पशु पालन विभाग सोलन के उपनिदेशक बीबी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में विदेशी पक्षियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। विभाग अलर्ट है। जांच के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रोजाना पक्षियों की रैंडम सैंपलिग की जा रही है।
विज्ञापन
वन्य प्राणी विहार रेणुका के आरओ नंदलाल ठाकुर ने बताया कि रेणुका वेटलेंड में बर्ड फ्लू की आशंका नहीं है। आवश्यकता पड़ी तो ही पक्षियों के सैंपल लिए जाएंगे। पशु पालन विभाग ऊना के उप निदेशक डॉ. जय सिंह सेन ने मुर्गी पालकों और लोगों से अपील की है कि प्रवासी पक्षियों से फ्लू का वायरस पालतू मुर्गियों में न फैले, इसके लिए एहतियात बरतें।