फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Avalanche warning in many places of Himachal

Avalanche Warning HP: हिमाचल के कई स्थानों में हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट

Tue, 31 Jan 2023 01:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Jan 2023 01:57 PM IST
सार

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। जिला आपदा प्रबंधन को इसकी एडवायजरी जारी की गई है। 

विज्ञापन
Avalanche warning in many places of Himachal
हिमस्खलन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बर्फबारी के बाद रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। जिला आपदा प्रबंधन को इसकी एडवायजरी जारी की गई है। इसके अलावा मोबाइल पर मैसेज भेजकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डीजीआरई ने अटल टनल के साउथ और नॉर्थ पोर्टल, मढ़ी-रोहतांग और कोकसर क्षेत्र में हिमस्खलन गिरने की तृतीय श्रेणी की आशंका जताई है। लिहाजा, इन क्षेत्रों को हिमस्खलन के लिहाजा से असुरक्षित श्रेणी में रखा गया है। डीजीआरई की ओर से जारी की गई एडवायजरी के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने पर्यटकों और आम जनता से इस ओर अनावश्यक यात्रा नहीं करने और सावधानी बरतने की अपील की है। डीजीआरई की ओर से जारी की गई एडवायजरी में हिमाचल के चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग पर मढ़ी-रोहतांग-कोकसर-सिस्सू-तांदी, तांदी-केलांग-दारचा, अटल टनल रोहतांग नॉर्थ पोर्टल-सिस्सू-तांदी हिमस्खलन के लिहाज से असुरक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। अटल टनल के साउथ पोर्टल, ब्यास कुंड क्षेत्र, उदयपुर-किलाड़-चंबा मार्ग पर तांदी-कीर्तिंग, थिरोट, कुकुमसेरी, फिंडरु, थमोह, किलाड़, किलाड़-गाहर दुनेई-पांगी आदि क्षेत्र भी असुरक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। इसी की साथ ही लाहौल-कुल्लू के नेहरूकुंड-कुलंग-पलचान और कोठी, कोठी से रोहतांग दर्रा, पलचान से सोलंगनाला, सोलंगनाला से धुंधी, कुल्लू जिले खनाग-जलोड़ी पास क्षेत्र में भी हिमस्खलन होने की आशंका जताई गई है। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली से आगे ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। इससे हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि डीजीआरई की एडवायजरी के बाद अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने पर्यटकों और लोगों से आग्रह किया कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed