फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   avalanche on Manali Keylong National Highway in Lahaul spiti

लाहौल-स्पीति में हादसा: मनाली-केलांग हाईवे पर गिरा हिमखंड, चपेट में आए पर्यटक वाहन

Wed, 16 Mar 2022 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Mar 2022 05:15 PM IST
सार

लाहौल-स्पीति जिले में तेलिंग गांव के पास मनाली-केलांग हाईवे पर हिमखंड गिर गया। कुछ पर्यटक वाहन हिमखंड की चपेट में आ गए हैं।

विज्ञापन
avalanche on Manali Keylong National Highway in Lahaul spiti
हिमखंड की चपेट में आई कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

मनाली-केलांग हाईवे हिमखंड गिरने के कारण अवरूद्घ हो गया है। हिमखंड गिरने से दो से तीन पर्यटक वाहन चपेट में आए हैं। अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल से केलांग के बीच पढ़ने वाले तेलिंग नाला के पास बुधवार दोपहर बाद हिमखंड गिरा है। इसमें एक वाहन हिमखंड के नीचे आ गया है।

विज्ञापन


मौके पर अफरातफरी मच गई है। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने हिमखंड गिरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शाम करीब सवा चार बजे तेलिंग गांव के पास एक हिमखंड गिरा है। पुलिस टीम मौके पर है और बचाव कार्य जारी है। वहीं सिस्सू और चंद्रानदी पुल पर यातायात रोक दिया गया है।
विज्ञापन


चार घंटे बंद रहा त्रिलोकीनाथ-पांगी मार्ग 
केलांग-उदयपुर-पांगी मार्ग बीआरओ के लिए चुनौती बन गया है। भूस्खलन व हिमखंड के लिए अति संवेदनशील इस मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। मौसम खुलने के बाद लाहौल के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उदयपुर क्षेत्र के त्रिलोकीनाथ के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे जीरो प्वाइंट पर पांगी को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे-26 बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गया और दोनों तरफ से वाहन फंस गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन व बीआरओ को दी। बाद में बीआरओ की टीम मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची और भूस्खलन को हटाया। भारी मलबा आने से बीआरओ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और दोपहर डेढ़ बजे मार्ग को यातायात के लिए खोला गया।


इससे यहां फंसे लोगों ने भी राहत की सांस ली। इस साल सर्दी में पांगी-किलाड़ को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे-26 न केवल आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ, बल्कि बीआरओ की भी चिंता को बढ़ा दिया है। बीआरओ कमांडर शबरीश वाचली ने कहा कि बुधवार सुबह नौ बजे भूस्खलन से पांगी मार्ग बंद हो गया था। मलबा हटाकर इसे खोल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed