फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Avalanche in Pangi, Contact of two villages cut off from Killar

Avalanche: हिमाचल के पांगी में हिमस्खलन, दो गांवों का किलाड़ से कटा संपर्क

Thu, 26 Jan 2023 05:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Jan 2023 05:05 PM IST
सार

जनजातीय क्षेत्र पांगी केआसल नाला में हिमस्खलन से मिंधल पंचायत के दो गांव दड़वास और मिंधल का संपर्क किलाड़ मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है। गुरुवार सुबह 11:00 बजे अचानक आसन नाले में बड़ी मात्रा में हिमस्खलन हुआ।

विज्ञापन
Avalanche in Pangi, Contact of two villages cut off from Killar
पांगी के आसल नाला में हिमस्खलन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी केआसल नाला में हिमस्खलन से मिंधल पंचायत के दो गांव दड़वास और मिंधल का संपर्क किलाड़ मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है। गुरुवार सुबह 11:00 बजे अचानक आसन नाले में बड़ी मात्रा में हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने जोर-जोर से चिल्लाकर लोगों को नाले की और न जाने के लिए कहा। हालांकि हिमस्खलन से किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में दो से चार फीट तक ताजा बर्फबारी हुई है।  ताजा बर्फबारी के बाद कबायली क्षेत्र में हिमस्खलन हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन


बुधवार को माहलू नाला में हिमखंड गिरने से जहां 300 किलोवाट पावर हाउस में विद्युत उत्पादन बंद हो गया। तो वहीं, गुरुवार को आसल नाला में हिमस्खलन से  दो गांवों का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे गांवों की 300 की आबादी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।  ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर से महज 200 मीटर की दूरी पर ही हिमस्खलन हुआ है। आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव ने बताया कि हिमस्खलन से जानोमाल के नुकसान नहीं हुआ है। अस्थायी रास्ते के निर्माण के लिए हर बार लोनिवि की टीमें यहां तैनात रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed