फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Avalanche hits BRO truck near Teling Nala, no casualties

Lahul News: तेलिंग नाला के पास हिमस्खलन, बीआरओ का ट्रक चपेट में आया, कोई हताहत नहीं

Fri, 10 Feb 2023 06:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला ब्यूरो, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Feb 2023 06:02 PM IST
सार

मनाली-लेह मार्ग के मध्य आने वाले तेलिंग नाला के समीप हिमस्खलन हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे पहाड़ी से हुए हिमस्खलन में सीमा सड़क संगठन का स्नो प्लग ट्रक फंस गया। 

विज्ञापन
Avalanche hits BRO truck near Teling Nala, no casualties
हिमस्खलन(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली-लेह मार्ग के मध्य आने वाले तेलिंग नाला के समीप हिमस्खलन हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे पहाड़ी से हुए हिमस्खलन में सीमा सड़क संगठन का स्नो प्लग ट्रक फंस गया। हालांकि इस हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सीमा सड़क संगठन अधिकारियों ने बताया कि यह स्नो प्लग ट्रक सड़क से बर्फ हटाने के लिए सिस्सू से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल की तरफ भेजा गया था।

विज्ञापन


लेकिन तेलिंग नाला के समीप हिमस्खलन में ट्रक फंस गया। हिमस्खलन के दौरान मशीनरी में तीन लोग सवार थे और वाहन सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। ट्रक को निकालने के लिए दूसरी मशीन को बुलाया गया है। उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि घाटी में भारी बर्फबारी हुई है। ऐसे में घाटी के लोग हिमस्खलन को लेकर सतर्क रहें। मौसम खुलने तक एक-दूसरे गांव की ओर नहीं जाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed