फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Avalanche: Flow of Chenab river stopped for four hours in lahul

हिमस्खलन: लाहौल में चार घंटे तक रुका रहा चिनाब नदी का बहाव

Wed, 25 Jan 2023 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Jan 2023 06:51 PM IST
सार

लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के दौरान बुधवार को थिरोट-कमरिंग के बीच वामतट की पहाड़ी से डिमरू नाले से भारी हिमस्खलन हुआ और बड़ी मात्रा में बर्फ चिनाब नदी में जा गिरी। इससे चिनाब नदी की धारा का बहाव करीब चार घंटे रुका रहा।

विज्ञापन
Avalanche: Flow of Chenab river stopped for four hours in lahul
हिमस्खलन से रुका रहा चिनाब नदी का प्रवाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के दौरान बुधवार को थिरोट-कमरिंग के बीच वामतट की पहाड़ी से डिमरू नाले से भारी हिमस्खलन हुआ और बड़ी मात्रा में बर्फ चिनाब नदी में जा गिरी। इससे चिनाब नदी की धारा का बहाव करीब चार घंटे रुका रहा। नदी के बहाव रुकने के बाद जिला प्रशासन सहित स्थानीय लोगों ने दूरभाष के माध्यम से डिमरू नाले से नीचे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया। पुलिस ने भी हिमस्खलन से रुके चिनाव का प्रवाह को लेकर लोगों को नदी के किनारे नहीं जाने की हिदायत दी। जिला में ताजा बर्फबारी के चलते जगह-जगह पहाड़ों से हिमस्खलन हो रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में लाहौल-स्पीति प्रशासन ने पहले ही लोगों का सतर्क किया है कि खराब मौसम में ऊंचाई व दूरदराज क्षेत्र की ओर न जाएं। मूरिंग पंचायत के पूर्व प्रधान रोशन लाल ने बताया कि डिमरू नाले में बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे हिमस्खलन गिरा था और नदी का जलस्तर चार घंटे तक रुका रहा, लेकिन अब नदी का बहाव सामान्य हो गया है। पुलिस अधीक्षक केलांग मानव वर्मा ने कहा कि केंद्रीय जल आयोग की स्थानीय इकाई के अनुसार हिमस्खलन के कारण चंद्रभागा (चिनाब) नदी अवरुद्ध हो गई थी। कहा कि अब नदी से पानी बहना शुरू हो गया है। वहीं, लाहौल के राशेल गांव के समीप की पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ है। लेकिन इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed