{"_id":"63d12696f2cc0c581d0feb50","slug":"avalanche-flow-of-chenab-river-stopped-for-four-hours-in-lahul-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमस्खलन: लाहौल में चार घंटे तक रुका रहा चिनाब नदी का बहाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमस्खलन: लाहौल में चार घंटे तक रुका रहा चिनाब नदी का बहाव
Wed, 25 Jan 2023 06:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Jan 2023 06:51 PM IST
सार
लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के दौरान बुधवार को थिरोट-कमरिंग के बीच वामतट की पहाड़ी से डिमरू नाले से भारी हिमस्खलन हुआ और बड़ी मात्रा में बर्फ चिनाब नदी में जा गिरी। इससे चिनाब नदी की धारा का बहाव करीब चार घंटे रुका रहा।
विज्ञापन
हिमस्खलन से रुका रहा चिनाब नदी का प्रवाह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के दौरान बुधवार को थिरोट-कमरिंग के बीच वामतट की पहाड़ी से डिमरू नाले से भारी हिमस्खलन हुआ और बड़ी मात्रा में बर्फ चिनाब नदी में जा गिरी। इससे चिनाब नदी की धारा का बहाव करीब चार घंटे रुका रहा। नदी के बहाव रुकने के बाद जिला प्रशासन सहित स्थानीय लोगों ने दूरभाष के माध्यम से डिमरू नाले से नीचे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया। पुलिस ने भी हिमस्खलन से रुके चिनाव का प्रवाह को लेकर लोगों को नदी के किनारे नहीं जाने की हिदायत दी। जिला में ताजा बर्फबारी के चलते जगह-जगह पहाड़ों से हिमस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में लाहौल-स्पीति प्रशासन ने पहले ही लोगों का सतर्क किया है कि खराब मौसम में ऊंचाई व दूरदराज क्षेत्र की ओर न जाएं। मूरिंग पंचायत के पूर्व प्रधान रोशन लाल ने बताया कि डिमरू नाले में बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे हिमस्खलन गिरा था और नदी का जलस्तर चार घंटे तक रुका रहा, लेकिन अब नदी का बहाव सामान्य हो गया है। पुलिस अधीक्षक केलांग मानव वर्मा ने कहा कि केंद्रीय जल आयोग की स्थानीय इकाई के अनुसार हिमस्खलन के कारण चंद्रभागा (चिनाब) नदी अवरुद्ध हो गई थी। कहा कि अब नदी से पानी बहना शुरू हो गया है। वहीं, लाहौल के राशेल गांव के समीप की पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ है। लेकिन इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन