{"_id":"5e15d8078ebc3e87f11806a8","slug":"avalanche-falls-on-power-house-young-man-died-after-slipping-in-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर हाउस पर हिमखंड गिरने से बिजली गुल, बर्फ में फिसलकर गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर हाउस पर हिमखंड गिरने से बिजली गुल, बर्फ में फिसलकर गिरने से युवक की मौत
Wed, 08 Jan 2020 06:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में सुराल पावर हाउस पर हिमखंड गिरने से सुराल समेत आसपास की तीन पंचायतों में बिजली गुल हो गई। वहीं चंबा की पंचायत सुनारा के गुंआ गांव में बर्फ में फिसलकर खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार शाम को अपने दोस्तों के साथ बर्फबारी का आनंद लेने के लिए गांव से कुछ दूर निकल गया। जहां पर पांव फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
दोस्तों ने उसे खाई से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचाने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन