हिमाचल: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने आसान की राह, टीना कर रहीं नीट की तैयारी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी की छात्रा टीना ने वर्ष 2023 में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा पास कर 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति हासिल की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी की छात्रा टीना ने वर्ष 2023 में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा पास कर 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति हासिल की थी। छात्रवृत्ति की बदौलत टीना अब अपने सपने को साकार करने में जुटी है। मूलरूप से शोघी के गेहा गांव की निवासी टीना ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के कारण डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने की उसकी राह आसान हो गई। छात्रवृत्ति से निश्चित तौर पर घर वालों की मदद हुई है।
पेशे से मिस्त्री का काम करने वाले कर्मदत्त और रीता ने बताया कि छात्रवृत्ति की बदौलत उनकी बेटी नीट की तैयारी कर पा रही है। दिहाड़ी कमाकर उसकी पढ़ाई पर होने वाला खर्च जुटाना उनके लिए मुश्किल हो गया था, मगर अमर उजाला की ओर से बेटी के छात्रवृत्ति परीक्षा पास करने पर दिए पैसों से उनका बोझ कम हो गया। बेटी अब मन लगाकर डाॅक्टर बनने के लिए नीट की कोचिंग ले रही है। टीना ने अन्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के होनहार विद्यार्थियों से कहा है कि वे भी 2024 में होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा दें।
जरूरतमंद होनहारों के लिए सुनहरा मौका है अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
शिक्षा विभाग के उप निदेशक लेखराज भारद्वाज ने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति जरूरतमंद होनहारों के लिए सुनहरा मौका है। इसके लिए आवेदन करने की तिथि 15 सितंबर है। उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दूर दराज, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पढ़ रहे होनहार विद्यार्थियों का परीक्षा के बारे में मार्गदर्शन करने को कहा है। छात्रवृत्ति हर छात्र को आगे बढ़ने को प्रेरित करती है और उनमें नए उत्साह का संचार करती है। इस तरह के मौकों का हर पात्र छात्र को लाभ उठाना चाहिए। परीक्षा देकर अपना आकलन करना चाहिए। छात्रवृत्ति मिलने से गरीब, जरूरतमंद और पढ़ाई में अव्वल रहने वाले छात्रों को आगे बढ़ने और अपनी मंजिल पार करने की राह आसान हो जाती है। वहीं, इससे अभिभावकों की भी मदद हो जाती है।
ऑनलाइन कर सकते हैं विद्यार्थी आवेदन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए छात्र-छात्राएं लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें नौंवी और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार की छात्रवृत्ति, 11वीं और बारहवीं के प्रादेशिक बोर्ड के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार की छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए वही पात्र होंगे, जिन्होंने पिछली वार्षिक परीक्षा में 60 फीसदी अंक अर्जित किए हों और पारिवारिक आय वार्षिक दो लाख से कम होनी चाहिए।
इन लिंक से आवेदन फॉर्म भरें
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024
https://amarujalafoundation.org/
https://www.amarujala.com/