{"_id":"5da2cc1a8ebc3e016f0b35a3","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-in-dharamshala-and-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला और मंडी में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला और मंडी में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
Sun, 13 Oct 2019 12:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को 34 शहरों के 38 परीक्षा केंद्रों पर हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के हजारों विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति परीक्षा दी। हिमाचल के दो केंद्रों धर्मशाला और मंडी में 285 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे।
विज्ञापन
सुबह से ही परीक्षा केंद्रों में तांता लग गया था। डिग्री कॉलेज धर्मशाला में 157 अभ्यर्थियों और जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मंडी में 128 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। धर्मशाला में कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, चंबा और सटे मंडी जिले, मंडी केंद्र में मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर जिले के छात्र-छात्राओं ने भी छात्रवृत्ति के लिए भाग्य आजमाया।
विज्ञापन
इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट से हुई। दूसरे चरण में राजधानी शिमला के पोर्टमोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (छात्रा) में 20 अक्तूबर को परीक्षा का आयोजन होगा। शिमला में कुल 385 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन
इन सेंटरों में हुई परीक्षा
पहले चरण में कानपुर, बांदा, जालौन, इटावा, हरदोई, फर्रुखाबाद, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बरेली, लखीमपुर खीरी, चंडीगढ़, झांसी, ललितपुर, फैजाबाद, रामपुर, अमरोहा, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, गाजीपुर, रॉबर्टगंज, रोहतक, रेवाड़ी, करनाल, हिसार, गाजियाबाद, फरीदाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, धर्मशाला और मंडी में परीक्षा करवाई गई।