फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atul from Shahpur, Ravi from Hamirpur, Executive State President of Congress Youth Samvad.

Himachal: शाहपुर से अतुल, हमीरपुर से रवि कांग्रेस युवा संवाद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 04 Apr 2024 05:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2024 05:52 PM IST
सार

प्रदेश के संस्थापक एवं अध्यक्ष रवि रतन शर्मा ने राज्य कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शाहपुर से अतुल सिंह और हमीरपुर से रवि पटियाल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है।

विज्ञापन
Atul from Shahpur, Ravi from Hamirpur, Executive State President of Congress Youth Samvad.
कांग्रेस युवा संवाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस युवा संवाद हिमाचल प्रदेश के संस्थापक एवं अध्यक्ष रवि रतन शर्मा ने राज्य कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शाहपुर से अतुल सिंह और हमीरपुर से रवि पटियाल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है। बैजनाथ से वनवीर चंद और मंडी से अनूप शर्मा को राज्य उपाध्यक्ष बनाया। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस युवा संवाद का गठन किया गया है। झंडूता से राजेश ठाकुर और ऊना से केवल शर्मा को राज्य प्रवक्ता, सरकाघाट से संदीप ठाकुर को स्टेट ट्रेनिंग इंचार्ज का कार्यभार दिया गया है। अर्की से आरएस ठाकुर स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन


राज्य महासचिव के पद पर शिमला से विजेंद्र, शाहपुर से विक्रम सिंह राणा, बिलासपुर से पदम देव शर्मा, धर्मपुर मंडी से विजय पठानिया और मंडी से कपूर चंद, करसोग से अशोक वशिष्ठ को राज्य कोषाध्यक्ष, राज्य सचिव के पद पर मैहतपुर से रवीश ठाकुर, घुमारवीं से ओमप्रकाश शर्मा, कुल्लू से सोम प्यारे, बंजार से टेकराम, बैजनाथ से सोनू कुमार, सुंदरनगर से हेतराम वर्मा और पालमपुर से नितेश कुमार, राज्य सहसचिव के पद पर घुमारवीं से राकेश कुमार, बिलासपुर से बलवंत शर्मा, कुल्लू से पितांबर लाल, मंडी से योगराज और चंबा से गुलाम कादिर को नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस युवा संवाद हिमाचल प्रदेश के बैनर तले युवा संवाद राज्य महिला शाखा में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर घुमारवीं से नीलम ठाकुर, मंडी की रिंकू चंदेल और शिमला की पूनम चंद्रिका को राज्य उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। राज्य महासचिव के पद पर शिमला की प्रवीणा भगता, घुमारवीं से अमरावती और मंडी सदर से पदमा गुलेरिया की नियुक्ति की गई है। राज्य सचिव का जिम्मा कंडाघाट की सत्या ठाकुर और शिमला से प्रीति ठाकुर को दिया गया है। राज्य सहसचिव के पद पर करसोग की निशा देवी को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवा संवाद जिला कार्यकारिणी में जिला हमीरपुर अध्यक्ष पद पर सुमित ठाकुर की तैनाती की गई है। यहां उपाध्यक्ष का जिम्मा प्रदीप शर्मा को सौंपा गया है। जसविंद्र सेन को जिला सोलन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लाहौल-स्पीति से वीर बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष और राजेश शर्मा उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिला कुल्लू से हरिराम को अध्यक्ष, अमरीश शर्मा को उपाध्यक्ष और हरदयाल सिंह को महासचिव बनाया गया है। बिलासपुर से रमेश शर्मा को जिला अध्यक्ष, बाबूराम और तेग सिंह को उपाध्यक्ष और प्यार सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया है। जिला मंडी से सीताक्षी कपूर को अध्यक्ष, विकास राही और हेमराज ठाकुर को उपाध्यक्ष, पवन कुमार और वीरेंद्र नारियल को महासचिव तथा राजेश कुमार को सचिव पद पर तैनाती दी गई है। किन्नौर से ईश्वर ज्ञान नेगी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। आनंद कुमार महासचिव का पदभार संभालेंगे। चंबा से सुरेश कुमार को अध्यक्ष और प्रदीप कुमार को महासचिव का उत्तरदायित्व सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed