{"_id":"6242dbd8f1b3c911f23f89aa","slug":"attack-on-the-police-in-joginder-nagar-himachal-during-resolve-the-land-dispute-clash-between-two-groups-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: जमीन विवाद की जांच को पहुंची पुलिस टीम पर हमला, सब इंस्पेक्टर समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: जमीन विवाद की जांच को पहुंची पुलिस टीम पर हमला, सब इंस्पेक्टर समेत चार घायल
Tue, 29 Mar 2022 07:07 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगेंद्रनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगेंद्रनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:07 PM IST
सार
जोगिंद्रनगर जमीन विवाद की जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मचारी और शिकायतकर्ता घायल हो गए हैं। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद अन्य धाराएं भी जुड़ सकती हैं।
विज्ञापन
हमले में घायल पुलिस कर्मी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर जमीन विवाद की जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मचारी और शिकायतकर्ता घायल हो गए हैं। सब इंस्पेक्टर हेमराज के सिर पर तीन टांके लगे हैं और हाथ पर भी गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें गंभीर हालत में जोगिंद्रनगर अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हेड कांस्टेबल कमलेश, कांस्टेबल निर्मल और शिकायतकर्ता राजमल को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हालांकि, इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस घटना के बाद नेरी के चिम्हणू गांव में तनाव का माहौल है। यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्य हमलावर चमारू राम समेत छह आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दो सगे भाइयों का जमीन विवाद चल रहा है। कोर्ट ने एक भाई के निर्माण कार्य पर स्टे लगाया था। दूसरे ने कोर्ट स्टे के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखने की शिकायत की थी। कोर्ट ने राजस्व विभाग से पांच अप्रैल तक रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह संबंधित थाना क्षेत्र से हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के साथ राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसी बीच दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। विवाद बढ़ता देख राजस्व टीम मौके से हट गई और इसकी सूचना जोगिंद्रनगर थाना को दी गई। जोगिंद्रनगर से अतिरिक्त थाना प्रभारी (सब इंस्पेक्टर) की अगुुवाई में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गाड़ी से उतरते ही किसी ने सब इंस्पेक्टर पर पत्थर बरसा दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद अन्य धाराएं भी जुड़ सकती हैं।
विज्ञापन