फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   attack on Forest department team while stoping illegal construction at paonta himachal

अवैध भवन निर्माण रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी

Tue, 31 Mar 2020 03:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Mar 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
attack on Forest department team while stoping illegal construction at paonta himachal
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के सिरमौर जिले के वन मंडल पांवटा के जंबूखाला वन क्षेत्र में मंगलवार को अवैध भवन निर्माण रुकवाने पहुंची वन विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने वन कर्मियों की वर्दी फाड़ डाली, मोबाइल भी छीन लिए। वन विभाग की टीम में शामिल बीओ समेत वन रक्षक मौके से जान बचाकर लौटे। इसके बाद विभाग ने पुरुवाला पुलिस थाने में मारपीट, अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस शिकायत मिलते ही तफ्तीश में जुट गई है।  
विज्ञापन


शिकायतकर्ता वन खंड अधिकारी गोरखपुर ब्लॉक हरी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 30 मार्च को वन रक्षक प्रभारी कुकरो बीट वीरेंद्र ने आरक्षित वन कुकरो कंपार्टमेंट न. 10 में गश्त के दौरान बशीर को वन भूमि पर भवन निर्माण करते देखा। बशीर ने मकान के लिए नींव 23 मार्च को खोदी। वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए डैमेज रिपोर्ट जारी की। बशीर ने कबूलनामे पर हस्ताक्षर भी किए और वन भूमि पर अवैध निर्माण न करने के बारे में कहा।
विज्ञापन


सोमवार को बशीर ने उसी जमीन पर पक्के भवन का निर्माण शुरू किया। सूचना मिलते ही वन रक्षक मौके पर पहुंचा। इनमें अमर सिंह वन रक्षक प्रभारी गोरखपुर बीट, विजय वन रक्षक प्रभारी मालगी बीट, तोता राम वन कर्मी राजबन, सहोता राम वन कर्मी गोरखपुर बीट को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद बशीर, नूरा, काला गन्नी, मरियम हुसनतानो, आसमा, सुलेखा व खतीजा समेत अन्यों ने वन विभाग की टीम के साथ हाथापाई, गालीगलौज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि नूरा व बशीर ने वन रक्षक वीरेंद्र और वन खंड अधिकारी गोरखपुर हरी सिंह के साथ हाथापाई शुरू कर दी। स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी। वीरेंद्र और हरी सिंह की वर्दी फाड़ दी। वन खंड अधिकारी मौके पर अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, तो नूरा ने वन खंड अधिकारी को धक्का मारा व मोबाइल को छीनकर तोड़ दिया। डीएफओ पांवटा साहिब कुणाल अंग्रीश ने कहा कि इसकी शिकायत पुरुवाला पुलिस थाना में कर दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed