फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Athletics Will be started in Sports Authority of India National Centre of Excellence Dharamshala

SAI NCOE Dharamshala: धर्मशाला में फिर तैयार होंगे एथलीट, एथलेटिक्स शुरू करने की मिली मंजूरी

Sat, 22 Jul 2023 12:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Jul 2023 12:14 PM IST
सार

धर्मशाला सेंटर की ओर साई को एथलेटिक्स कोच उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा गया है। जैसे ही कोच की नियुक्ति हो जाएगी तो 30 सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Athletics Will be started in Sports Authority of India National Centre of Excellence Dharamshala
भारतीय खेल प्राधिकरण का धर्मशाला स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय खेल प्राधिकरण के धर्मशाला स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इसी साल एथलेटिक्स खेल शुरू होगा। भारतीय खेल मंत्रालय ने इसको लेकर मंजूरी दे दी है। इसके चलते 30 एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए प्रवेश का रास्ता खुल गया है। 30 सीटों में 20 आवासीय और 10 नॉन आवासीय सीटें होंगी। पिछले साल अक्तूबर में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर सेंटर के एथलेटिक्स के लिए नॉन आवासीय कर दिया गया था। 

विज्ञापन


अब फिर से धर्मशाला सेंटर में मंत्रालय ने एथलेटिक्स खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा देने को मंजूरी दे दी है। धर्मशाला सेंटर की ओर साई को एथलेटिक्स कोच उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा गया है। जैसे ही कोच की नियुक्ति हो जाएगी तो 30 सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले धर्मशाला साई सेंटर के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। वहीं, यहां पर सिंथेटिक ट्रैक होने से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल जाती है।
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से सेंटर में एथलेटिक्स शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए साई को कोच नियुक्त करने के लिए लिखा गया है। कोच की नियुिक्त के बाद सेंटर में एथलेटिक्स खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। सेंटर में 20 आवासीय और 10 नॉन आवासीय सीटें भरी जाएंगी। धर्मशाला सेंटर में कबड्डी और वॉलीबाल की खिलाड़ी भी प्रशिक्षण ले रही हैं। - योगेंद्र पुरी, प्रभारी नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed