{"_id":"5fe610f38ebc3e41d23b92ac","slug":"atal-tunnel-rohtang-will-not-be-seen-on-republic-day-himachal-tableau-out-in-fourth-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गणतंत्र दिवस पर नहीं दिखेगी अटल टनल रोहतांग, चौथे राउंड में हिमाचल की झांकी बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गणतंत्र दिवस पर नहीं दिखेगी अटल टनल रोहतांग, चौथे राउंड में हिमाचल की झांकी बाहर
Fri, 25 Dec 2020 09:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग की झांकी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांगऔर जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाने वाली झांकी नहीं दिखेगी। मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर सूचित भी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की झांकी बाहर होने से प्रदेश के लोगों को मायूस होना पड़ेगा। पिछली बार गणतंत्र दिवस परेड में कुल्लू दशहरा की झांकी को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने शामिल किया था। इससे पहले चार साल तक हिमाचल की झांकी दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
इस बार भी हिमाचल की रोहतांग टनल का थ्री डी मॉडल और वीडियो तीन राउंड को पार करके चौथे राउंड में पहुंच गया था। चौथे राउंड के बाद इसे गणतंत्र दिवस में शामिल होना था, परंतु चौथा राउंड मायूस कर गया। माना जा रहा है कि इस बार कोरोना संक्रमण के कारण भी दिल्ली में कम भीड़ जुटाई जानी है।
विज्ञापन
राज्य के भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक सुनील शर्मा ने कहा कि हिमाचल की रोहतांग टनल की झांकी को रक्षा मंत्रालय ने चौथे राउंड में रद्द कर दिया है।
विज्ञापन