फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Tunnel Rohtang sealed by October 3 in view of PM Narendra Modi visit

पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए तीन अक्तूबर तक अटल टनल सील, एसपीजी पहुंची

Mon, 28 Sep 2020 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Sep 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Atal Tunnel Rohtang sealed by October 3 in view of PM Narendra Modi visit
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

तीन अक्तूबर को देश को समर्पित होने जा रही सामरिक महत्व की 9.02 किलोमीटर अटल टनल रोहतांग को सुरक्षा की दृष्टि से सील कर दिया गया है। टनल के भीतर अब किसी तरह की आवाजाही नहीं होगी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने साउथ पोर्टल के साथ नॉर्थ पोर्टल तक सुरक्षा भी कड़ी कर दी है। टनल के भीतर अब न बीआरओ के वाहन आ-जा सकेंगे और न ही बाहरी वाहनों को एंट्री दी जाएगी। रविवार को करीब एक दर्जन वाहनों में टनल देखने पहुंचे लोगों को भी मनाली लौटा दिया गया।

विज्ञापन


वहीं, रविवार देर शाम एसपीजी के करीब दो दर्जन जवान मनाली पहुंच गए हैं, जो सोमवार से रैली स्थल के साथ टनल व हेलिपैडों का निरीक्षण करेंगे। एसपीजी की अलग-अलग टीमें 29 सितंबर तक पहुंचेंगी। पीएम दौरे के लिए एसपीजी के करीब 100 अधिकारी और कमांडो मौजूद रहेंगे। टनल के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर केपी पुरुषोत्तमन ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से टनल को सील किया गया है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में एसपीजी की टीम फिर से टनल की सुरक्षा का जायजा लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed